• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में बात करने के लिए मांगा मोबाइल, फिर ज्यादा देर तक बात करने पर युवक को दौड़ाकर घोंपा चाकू

बिलासपुर के टिकरापारा यादव मोहल्ले में मोबाइल पर ज्यादा देर बात करने को लेकर हुए विवाद में 22 वर्षीय हिमांशु कश्यप पर उसके साथी दीप कश्यप उर्फ दुर्लभ ...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 10:38:11 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 10:38:11 PM (IST)
बिलासपुर में बात करने के लिए मांगा मोबाइल, फिर ज्यादा देर तक बात करने पर युवक को दौड़ाकर घोंपा चाकू

HighLights

  1. टिकरापारा में मोबाइल पर बात करने के विवाद में चाकूबाजी।
  2. आरोपी दीप कश्यप ने हिमांशु पर किया चाकू से हमला।
  3. कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर जांच शुरू की।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: टिकरापारा के यादव मोहल्ले में मोबाइल से बात करने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के बाएं हाथ में चोट आई है। घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के टिकरापारा यादव मोहल्ले में रहने वाले हिमांशु कश्यप (22) ने शिकायत में बताया कि शनिवार की रात करीब 9:30 बजे उसने मोहल्ले के दीप कश्यप उर्फ दुर्लभ से कुछ देर के लिए मोबाइल मांगकर बात की थी। इसी दौरान दुर्लभ ने ज्यादा देर तक बात करने की बात कहते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके साथ धक्का-मुक्की की।


रात करीब 11 बजे वह संतोष पान ठेला के पास था, तभी दुर्लभ वहां पहुंचा और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। डरकर हिमांश भागने लगा तो दुर्लभ ने दौड़ाकर चाकू से वार किया। हिमांश ने हाथ से वार रोकने का प्रयास किया, जिससे उसके बाएं हाथ में चोट लगी।

घटना के दौरान योगेश साहू, आकाश साहू, ललित कश्यप और किशन कश्यप ने बीच-बचाव किया। पुलिस शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।