• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में नाबालिग का गर्भपात कर भ्रूण नदी में फेंका, महिला डॉक्टर और आरोपी युवक गिरफ्तार

नाबालिग का गर्भपात कराने और भ्रूण का साक्ष्य जानते हुए नदी में नष्ट करने के मामले में तोरवा पुलिस ने एक महिला फिजियोथैरेपिस्ट को गिरफ्तार किया है।

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Nitin Kumar
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 09:59:20 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 01:04:41 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिलासपुर में नाबालिग का गर्भपात कर भ्रूण नदी में फेंका, महिला डॉक्टर और आरोपी युवक गिरफ्तार
महिला डॉक्टर गिरफ्तार, नईदुनिया

HighLights

  1. तोरवा में नाबालिग युवती का गर्भपात
  2. गर्भपात के बाद भ्रूण नदी में फेंका
  3. महिला डॉक्टर और आरोपी गिरफ्तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। नाबालिग का गर्भपात कराने और भ्रूण का साक्ष्य जानते हुए नदी में नष्ट करने के मामले में तोरवा पुलिस ने एक महिला फिजियोथैरेपिस्ट को गिरफ्तार किया है। फिजियोथैरेपिस्ट को पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी थी, इसके बावजूद उसने गर्भपात कराया।

महिला डॉक्टर को न्यायिक रिमांड पर भेजा

इतना ही नहीं, घटना की जानकारी पुलिस को भी नहीं दी। पुलिस ने आरोपित महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। सीएसपी गगन कुमार(आईपीएस) ने बताया कि तोरवा क्षेत्र के बुधवारी निवासी गणेश सोनी (30) ने दिसंबर 2023 से शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका के साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए।


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इस दौरान बालिका गर्भवती हो गई। आरोपित ने एक महिला फिजियोथैरेपिस्ट की सहायता से अस्पताल में उसका गर्भपात कराया। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित गणेश सोनी को गिरफ्तार कर पूछताछ की।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में 18 नवंबर को आक्रोश रैली, पटवारियों के समर्थन में उतरा कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन

इसमें पता चला कि उसने गर्भपात के लिए उसलापुर में रहने वाली महिला फिजियोथैरेपिस्ट सुब्धा मसीह (43) की मदद ली थी। उसके कहने पर उसने भ्रूण को नदी में फेंक दिया था। आरोपित से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने फिजियोथैरेपिस्ट सुब्धा मसीह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- रायपुर में धान खरीदी के पहले दिन किसानों को झटका, सुबह धान लेकर पहुंचे तो उड़ गए होश; बदला खरीदी केन्द्र

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।