• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

शिक्षक से 9 लाख की 'फिल्मी ठगी' जांचने निकली पुलिस; गिरफ्तार हुआ स्कॉर्पियो सवार यूपी-जबलपुर का बकरी चोर गिरोह

बिलासपुर के कोटा में रिटायर्ड शिक्षक रामनारायण सिंह से जमीन समतलीकरण के नाम पर 9 लाख रुपये की ठगी की जांच के दौरान पुलिस ने एक अंतरराज्यीय बकरा-बकरी च...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 29 Jun 2026 10:35:11 AM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jun 2026 10:35:11 AM (IST)
शिक्षक से  9 लाख की 'फिल्मी ठगी' जांचने निकली पुलिस; गिरफ्तार हुआ स्कॉर्पियो सवार यूपी-जबलपुर का बकरी चोर गिरोह
रतनपुर पुलिस की गिरफ्त में बकरी चोरी करने वाला गिरोह

HighLights

  1. स्कॉर्पियो से घूमकर चुराते थे मवेशी; जबलपुर और यूपी के 6 शातिर चोर बिलासपुर में गिरफ्तार
  2. जमीन समतल करने के नाम पर रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी; झांसा देकर भागे थे आरोपित
  3. एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एसीसीयू ने कर्रा में दी दबिश; अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। कोटा क्षेत्र के रिटायर्ड शिक्षक से जमीन समतलीकरण के नाम पर नौ लाख रुपये की ठगी के मामले की जांच कर रही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इसी दौरान पुलिस के हाथ ऐसे गिरोह का सुराग लगा, जो क्षेत्र में बकरा-बकरी चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। रतनपुर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में छह आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित से चोरी की बिक्री रकम 1.50 लाख रुपये और घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन जब्त किया गया है।

कोटा क्षेत्र के श्रीपारा निवासी रिटायर्ड शिक्षक रामनारायण सिंह पोर्ते (65) अपनी तीन एकड़ उबड़-खाबड़ जमीन को खेती योग्य बनवाना चाहते थे। इसी दौरान एक युवक उनसे मिला और जमीन समतलीकरण का काम कराने का भरोसा दिलाया। अगले दिन युवक ने जमीन पर काम शुरू होने की बात कहकर शिक्षक को मौके पर बुलाया। वहां कुछ लोग और मशीनें मौजूद थीं।


युवक ने काम के एवज में पहले दो लाख और फिर सात लाख रुपये ले लिए। बैंक से रकम निकलवाने के बाद आरोपी मौके से बाइक समेत फरार हो गया। खेत पहुंचने पर शिक्षक को पता चला कि वहां कोई मशीन या मजदूर मौजूद नहीं थे। शिकायत के बाद कोटा पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को कुछ संदिग्धों की गतिविधियों की जानकारी मिली। सुराग के आधार पर पुलिस ने कर्रा में रहकर जमीन समतली करने वालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पहले तो वे गोलमोल जवाब दे रहे थे। कड़ाई करने पर उन्होंने शिक्षक से ठगी करना स्वीकार कर लिया। साथ ही रतनपुर क्षेत्र के चकराभाठा में बकरी चोरी करना बताया। बदमाशों ने चकराभाठा में रहने वाले समन सिंह पैकरा के घर से 19 बकरियों को चोरी कर जबलपुर में बेच दिया था। उनके कब्जे से पुलिस ने एक लाख 50 हजार रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो को जब्त कर लिया है। आरोपित को रतनपुर पुलिस के हवाले किया गया है।

एसीसीयू की टीम कर रही थी पीछा

शिक्षक से नौ लाख रुपये ठगी की जानकारी मिलने पर एसएसपी रजनेश सिंह ने एसीसीयू को जांच कर अपराधियों को पकड़ने निर्देश दिए थे। इस पर एसीसीयू की टीम ने आसपास के गांव में पूछताछ की। इस दौरान मिले सुराग के आधार पर एसीसीयू की टीम रतनपुर क्षेत्र में बदमाशों की तलाश कर रही थी। इसी बीच पता चला कि कर्रा में बाहर से आकर कुछ लोग ठहरे हुए हैं। वे जमीन समतलीकरण का काम करते हैं। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की। तब बदमाश गोलमोल जवाब दे रहे थे। कड़ाई करने पर बदमाशों ने क्षेत्र में बकरा-बकरी चोरी करना स्वीकार किया।

इनकी हुई गिरफ्तारी

बबलू खान (57) निवासी उमरिया जिला जबलपुर

अमूर खान (66) निवासी उमरिया जिला जबलपुर

अमीन खान (41) निवासी उमरिया जिला जबलपुर

हबीम खान (35) निवासी उमरिया जिला जबलपुर

शाहरूख खान (22) निवासी उमरिया जिला जबलपुर

मोहम्मद अछछन (33) निवासी रजकपुर जिला अमरोह उत्तरप्रदेश