• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

छत्तीसगढ़ में मिला दुर्लभ 'गोल्डन ग्रीक कछुआ', वन विभाग ने किया रेस्क्यू, अफ्रीका-यूरोप के शुष्क इलाकों का है मूल निवासी

शिवतराई के पास स्थित सरैया रिसार्ट में एक दुर्लभ प्रजाति का गोल्डन ग्रीक कछुआ देखने को मिला। शिवतराई से वन अमला पहुंचा और रेस्क्यू कर साथ ले गया।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 11 Jul 2026 10:34:02 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Jul 2026 10:34:02 PM (IST)
छत्तीसगढ़ में मिला दुर्लभ 'गोल्डन ग्रीक कछुआ', वन विभाग ने किया रेस्क्यू, अफ्रीका-यूरोप के शुष्क इलाकों का है मूल निवासी
रिसॉर्ट में दुर्लभ शाकाहारी कछुआ देख उड़े होश।

HighLights

  1. रिसॉर्ट में दुर्लभ शाकाहारी कछुआ देख उड़े होश
  2. वन अमले ने घास के अनुकूल रहवास में उसे छोड़ा
  3. अफ्रीका-यूरोप के शुष्क इलाकों का है मूल निवासी

नवदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर। शिवतराई के पास स्थित सरैया रिसार्ट में एक दुर्लभ प्रजाति का गोल्डन ग्रीक कछुआ देखने को मिला। अलग तरह से दिखने वाले इस कछुए पर नजर पड़ते ही सुरक्षा के मद्देनजर रिसार्ट संचालक ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। शिवतराई से वन अमला पहुंचा और रेस्क्यू कर साथ ले गया। कछुए को उनके रहवास के अनुकूल सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया है। यह पानी में नहीं रहता। इसलिए जहां बड़े-बड़े घास है, वहां छोड़ा गया।

भारत में नहीं पाया जाता यह दुर्लभ कछुआ

ताज्जुब की बात यह है कि यह कछुआ भारत में नहीं पाया जाता। इसका रहवासी क्षेत्र उत्तरी अफ्रीका, दक्षिणी यूरोप और मध्य पूर्व के गर्म, शुष्क इलाके हैं। यहां कैसे पहुंचा, यह तो स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि किसी ने इसे पालने के लिए लाया होगा बाद में जंगल के आसपास छोड़ दिया। इसके बाद वह रिसार्ट के पास पहुंच गया।


हालांकि जब इसे रेस्क्यू किया गया, उसके बाद इसकी विस्तार से जानकारी खंगाली गई। इसी दौरान गोल्डन ग्रीक प्रजाति के रूप में पहचान हुई। गोल्डन ग्रीक कछुआ भूमध्यसागरीय कछुओं की एक लोकप्रिय प्रजाति है। यह पीले-सुनहरे रंग के आकर्षक खोल (शैल) के लिए जाने जाते हैं। इनका आकार लगभग चार से आठ इंच तक होता है। इनका मुख्य खोल हल्के पीले या सुनहरे रंग का होता है, जिस पर गहरे भूरे या काले रंग के निशान होते हैं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ के 50 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास के लिए मिलेंगे ₹1-1 करोड़, नक्सल मुक्त गांवों के लिए सरकार का बड़ा एलान

घास और हरी सब्जियां हैं इनका प्रिय आहार

गोल्डन ग्रीक कछुआ मुख्यत: शाकाहारी होता हैं। इनका मुख्य आहार ताज़ा घास, जंगली फूल, और हरी पत्तेदार सब्ज़ियां है। धूप के लिए 'बास्किंग लैंप' और विटामिन डी 3 के लिए 'यूवीबी लाइट' जरूरी है। इस प्रकार के प्रजाति का दुर्लभ कछुआ पहली बार देखने को मिला है।

वन विभाग के अधिकारियों ने सरैया रिसोर्ट के संचालक तथा कर्मचारियों को वन्य प्राणियों की सुरक्षा के प्रति इस सजगतापूर्ण कार्य के लिए प्रशंसा भी की। साथ ही यह कहा कि इस मौसम में जीव जंतु बाहर निकल कर आते हैं और विचरण करते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है।