• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

अटल विवि बिलासपुर में पूरक परीक्षा: 16 से जमा होंगे आवेदन, इसके बाद लगेगा विलंब शुल्क

अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर ने मुख्य परीक्षा-2026 के यूजी (स्नातक) भाग-दो और भाग-three के पूरक छात्रों के लिए परीक्षा आवेदन का शेड्यूल घ...और पढ़ें

By Dhirendra Kumar SinhaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 09:37:45 AM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 09:37:45 AM (IST)
अटल विवि बिलासपुर में पूरक परीक्षा: 16 से जमा होंगे आवेदन, इसके बाद लगेगा विलंब शुल्क

HighLights

  1. अटल विवि में आवेदन की पूरी प्रक्रिया होगी आनलाइन
  2. ऑनलाइन प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में नहीं मिलेगी एंट्री
  3. रीइवैल्यूएशन के बाद पूरक आने वाले छात्रों को भी मौका

नईदुनिया प्रतिनिधि बिलासपुर। अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर ने मुख्य परीक्षा-2026 के स्नातक पाठ्यक्रमों के भाग-दो एवं भाग-तीन के पूरक घोषित विद्यार्थियों के लिए पूरक परीक्षा-2026 की आनलाइन आवेदन प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के अधिकृत वेब पोर्टल के माध्यम से अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी अधिसूचना में आवेदन से लेकर दस्तावेज जमा करने तक की पूरी समय-सीमा तय कर दी गई है।

परीक्षा नियंत्रक रामेशवर राठौर के मुताबिक बीए, बीएससी, बीएससी (होम साइंस), बीकॉम, बीबीए और बीसीए भाग-दो एवं भाग-तीन के पूरक घोषित परीक्षार्थी 16 जुलाई से बिना विलंब शुल्क के आनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इसके बाद 30 जुलाई से चार अगस्त तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन और परीक्षा शुल्क का आनलाइन भुगतान किया जा सकेगा। विद्यार्थियों को 5 अगस्त तक आवेदन की हार्डकॉपी, शुल्क भुगतान की रसीद तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संबंधित महाविद्यालय अथवा परीक्षा केन्द्र में जमा करनी होंगी। वहीं महाविद्यालय एवं परीक्षा केंद्रो को छह अगस्त तक सभी आवेदन जांचकर विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग में भेजने के निर्देश दिए गए हैं। पूरक परीक्षा की समय-सारणी और विस्तृत दिशा-निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे।


पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन वाले विद्यार्थियों को भी राहत

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा-2026 के परिणाम जारी होने के बाद जिन विद्यार्थियों ने पुनर्गणना अथवा पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया है और बाद में उनका परिणाम पूरक घोषित होता है, उन्हें भी परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। ऐसे विद्यार्थी पूरक परीक्षा की निर्धारित तिथि से एक दिन पहले तक आनलाइन आवेदन कर परीक्षा शुल्क जमा कर सकेंगे।

प्रवेश पत्र आनलाइन डाउनलोड करना होगा अनिवार्य

पुनर्गणना या पुनर्मूल्यांकन के बाद पूरक घोषित होने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा शुल्क जमा करने के बाद अपना प्रवेश पत्र आनलाइन डाउनलोड करना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश पत्र के आधार पर ही परीक्षार्थियों को पूरक परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति मिलेगी। विद्यार्थियों से सभी औपचारिकताएं समय पर पूरी करने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें- बिहार और तेलंगाना जाने वाले रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी; पटना-चर्लपल्ली ट्रेन के बढ़े चार फेरे