बिलासपुर के GGU में होली सेलिब्रेशन के बीच हुड़दंग, दो गुट भिड़े; कैंपस के भीतर चल रहा था रंगोत्सव
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में होली सेलिब्रेशन के बीच छात्रों के दो गुटों में के बीच विवाद हो गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विश्वविद् ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 03 Mar 2026 02:22:05 AM (IST)Updated Date: Tue, 03 Mar 2026 02:28:10 AM (IST)
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में होली कार्यक्रम के दौरान विवादHighLights
- होली सेलिब्रेशन के बीच छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट
- घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, गरमाया मामला
- किसी ने मामले को लेकर पुलिस तक कोई शिकायत नहीं की
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में सोमवार को होली सेलिब्रेशन के बीच छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। लात घुसे चले। एक दूसरे को चप्पल से भी मारे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से मामला गरमा गया है।
बता दें कि सोमवार को विश्वविद्यालय के ब्रदरहुड पैनल द्वारा होली सेलिब्रेशन का कार्यक्रम रखा गया था। रंगोत्सव में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। रजत जयंती सभागार के बाहर कैंपस में छात्र छत्तीसगढ़ी और बालीवुड गानों पर थिरक रहे थे। एक-दूसरे पर रंग गुलाल लगाते हुए उत्सव का आनंद उठा रहे थे।
तभी अचानक छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद कुछ ही पल में मारपीट में बदल गया। कुछ छात्रों ने इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट में वायरल भी कर दिया। लड़ाई के दौरान कुछ छात्राएं भी वहां थीं जो इसे छुड़ाने का प्रयास कर रही थीं। हालांकि थोड़ी देर बाद यह विवाद शांत भी हो गया।
किसी भी छात्र ने मामले को लेकर पुलिस तक कोई शिकायत नहीं की है। लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।
बता दें कि कुछ दिनों पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा भी कैंपस में होली उत्सव का आयोजन किया गया था, उसे दौरान भी ऐसे ही घटनाएं सामने आई थी।
यह भी पढ़ें- कोरबा में असामाजिक तत्वों ने बिजली कर्मी के मकान के बाहर किया विस्फोट, दुकानों को भी बनाया निशाना
ब्रदरहुड के सदस्य नहीं
विवादों के बीच होली उत्सव में मौजूद कुछ छात्रों का कहना था कि ब्रदरहुड पैनल को बदनाम करने की साजिश है। दरअसल इस उत्सव में कुछ बाहरी लड़के भी आ गए थे जिनके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन को सीसीटीवी के माध्यम से जांच करनी चाहिए। भविष्य में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ बाहरी लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।
होली उत्सव को लेकर छात्रों को अनुमति दी गई थी, लेकिन उत्सव के बीच में इस तरह से विवाद उत्पन्न करना दुर्भाग्यजनक है। भारतीय पर्व को अच्छे से मनाने कुलपति हमेशा प्रोत्साहित करते हैं, लेकिन लगातार हो रही इस तरह की घटना से ऐसा लग रहा है कि भविष्य में अनुमति देने पर विचार करना पड़ेगा।
-प्रो.मनीष श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय