बिलासपुर में डीजे न बजाने पर खूनी संग्राम, युवकों ने रास्ता रोककर चलाया चाकू, 2 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जलसो में डीजे न बजाने की बात को लेकर युवकों के गिरोह ने मजदा वाहन रोककर पीड़ितों पर चाकू व डंडों से ह...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 11:13:33 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 11:13:33 PM (IST)
कोनी पुलिस की गिरफ्त में आरोपितHighLights
- बिलासपुर के जलसो में डीजे न बजाने पर रास्ता रोककर मारपीट।
- आरोपियों ने गाली-गलौज कर चाकू व डंडे से किया हमला।
- कोनी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: डीजे नहीं बजाने की बात को लेकर युवकों ने रास्ता रोककर चाकू और डंडे से मारपीट कर दी। घटना कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसो के पास की है। पुलिस ने मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू और डंडा जब्त किया है।
दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। सीएसपी गगन कुमार(आइपीएस) ने बताया कि ग्राम पौंसरा निवासी आयुष रजक ने रविवार को कोनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि शनिवार की रात करीब 10:30 बजे वह अपने साथी आकाश, आशीष रजक और बोड्डा के साथ बिरकोना से डीजे को मजदा वाहन में लोड कर गांव लौट रहा था।
जलसो के पास ग्राम जलसो निवासी पिंटू वर्मा अपने साथी दुर्गेश गोंड, राहुल वर्मा और राहुल गोंड के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया। आरोपित ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज करने के बाद वे डीजे बजाने के लिए कहने लगे। आयुष और उसके साथियों ने डीजे बजाने से मना किया तो पिंटू वर्मा ने चाकू से हमला कर दिया। वहीं अन्य युवकों ने डंडे और स्टिक से मारपीट की।
घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गए। रिपोर्ट पर कोनी पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पिंटू वर्मा (19) और दुर्गेश कुमार गोंड (20) दोनों निवासी जलसो भूरीभाटा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से चाकू और डंडा बरामद किया। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जीतेन्द्र गुप्ता सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।