• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • बिलासपुर

बिलासपुर में विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, गणेश विसर्जन के बाद नशे में धुत युवकों ने तीन पर किया चाकू से हमला, 30 टांके लगे

बिलासपुर के सिरगिट्टी क्षेत्र में गणेश विसर्जन से लौट रहे युवकों द्वारा विवाद शांत कराने का प्रयास करने पर नशे में धुत असामाजिक तत्वों ने चाकू से जानल...और पढ़ें

By Mohammad Safraj MemonEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 11:39:31 PM (IST)Updated Date: Fri, 25 Sep 2026 11:39:31 PM (IST)
बिलासपुर में विसर्जन के दौरान खूनी वारदात, गणेश विसर्जन के बाद नशे में धुत युवकों ने तीन पर किया चाकू से हमला, 30 टांके लगे
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. विसर्जन से लौट रहे युवकों पर सिरगिट्टी में चाकू से हमला।
  2. घायलों का सिम्स में इलाज जारी, 30 से अधिक टांके लगे।
  3. समिति अध्यक्ष समेत आरोपी गिरफ्तार, बिल्हा में 2 डीजे जब्त।

नईदुनिया प्रतिनिधि, बिलासपुर: सिरगिट्टी क्षेत्र के बड़े बन्नाक तालाब के पास गणेश विसर्जन के बाद लौट रहे युवकों पर नशे में धुत युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके शरीर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया। घायलों को 30 से अधिक टांके लगाए गए हैं। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपितों को पकड़ लिया है।

सिरगिट्टी थाना प्रभारी यशवंत प्रताप सिंह के अनुसार घटना गुरुवार रात की है। नायक गणेश उत्सव समिति के सदस्य गणेश प्रतिमा के विसर्जन के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बड़े बन्नाक तालाब के पास समिति के कुछ सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।


नशे में धुत कुछ युवकों ने आपस में मारपीट शुरू कर दी। सड़क पर खड़े युवकों ने उन्हें विवाद करने से मना किया तो वे और भड़क गए। इसके बाद आरोपितों ने बड़े बन्नाक, महावीर नगर निवासी राहुल सिंह ठाकुर (24), माता चौरा निवासी सिद्धांत ध्रुव (22) समेत तीन युवकों पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीनों युवक लहूलुहान होकर घायल हो गए।

आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायलों को उपचार के लिए सिम्स पहुंचाया। डाक्टरों ने घायलों का उपचार किया और उन्हें 30 से अधिक टांके लगाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपितों की तलाश शुरू की। पुलिस ने मामले में नायक गणेश उत्सव समिति के अध्यक्ष अनुज, शेखर कांति, करण रजक सहित अन्य युवकों को पकड़ लिया है।

पुलिस के अनुसार घटना के पीछे किसी बड़ी पुरानी रंजिश की बात सामने नहीं आई है। प्रारंभिक जांच में नशे की हालत में विवाद बढ़ने की बात सामने आई है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर घटना में इस्तेमाल धारदार हथियार और अन्य आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है।

जूना बिलासपुर में भी विसर्जन के दौरान झड़प

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जूना बिलासपुर में भी गणेश विसर्जन के दौरान दो पक्षों के युवकों के बीच विवाद हो गया। गोंड़पारा और सरकंडा क्षेत्र से आए कुछ युवक आपस में गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विवाद कर रहे युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

बिल्हा में दो डीजे पर की गई कार्रवाई

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए बिल्हा पुलिस ने वाहनों में अतिरिक्त लोहे के एंगल लगाने पर दो माजदा वाहन जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार रोहित साहू के माजदा और चैनदास मानिकपुरी के माजदा में डीजे लोड करने के लिए वाहन के दाएं-बाएं और ऊपर अतिरिक्त एंगल लगाए गए थे। इससे दुर्घटना की आशंका थी। दोनों मामलों में धारा 130(3)/177, 194(1)(ए) मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई कर वाहनों को धारा 207 के तहत जब्त किया गया।