• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दंतेवाड़ा

80 किलोमीटर के जंगली रास्ते में है जान का खतरा, मुकदमा जगदलपुर स्थानांतरित करें, हाईकोर्ट ने खारिज की पत्रकार हत्याकांड के आरोपितों की याचिका

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के आरोपितों को बिलासपुर हाईकोर्टसे राहत नहीं मिली है। उन्हें पेशी में पेश होने के लिए 80 किलोमीटर का जंगली रास्ता तय ...और पढ़ें

By Animesh PaulEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sat, 02 May 2026 11:48:35 AM (IST)Updated Date: Sat, 02 May 2026 11:55:51 AM (IST)
80 किलोमीटर के जंगली रास्ते में है जान का खतरा, मुकदमा जगदलपुर स्थानांतरित करें, हाईकोर्ट ने खारिज की पत्रकार हत्याकांड के आरोपितों की याचिका
पत्रकार हत्याकांड के आरोपित। नईदुनिया

HighLights

  1. पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड
  2. मुख्य आरोपित की याचिका खारिज
  3. दंतेवाड़ा में ही चलेगा ट्रायल

नईदुनिया प्रतिनिधि, जगदलपुर: बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा की खंडपीठ ने मुख्य आरोपित सुरेश चंद्राकर सहित अन्य आरोपितों की आपराधिक स्थानांतरण याचिका (टीपीसीआर नं. 07/2026) को खारिज कर दिया है।

इसके साथ ही स्पष्ट हो गया है कि मामले का ट्रायल दंतेवाड़ा की जिला एवं सत्र अदालत में ही जारी रहेगा।

याचिका में दी गई सुरक्षा चुनौती की दलील

आरोपित सुरेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर और महेंद्र रामटेके ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर मामले को दंतेवाड़ा से जगदलपुर स्थानांतरित करने की मांग की थी। आरोपितों के वकील ने दलील दी कि जगदलपुर जेल से दंतेवाड़ा कोर्ट तक लगभग 80 किलोमीटर के रास्ते में उनकी जान को खतरा है। इसी आधार पर ट्रायल स्थान बदलने की मांग की गई। सुनवाई के दौरान जेल प्रशासन ने आरोपितों के तर्कों को खारिज करते हुए अदालत को बताया कि पेशी में कोई सुरक्षा या लाजिस्टिक दिक्कत नहीं है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी की व्यवस्था उपलब्ध है। आवश्यकता होने पर आरोपितों को दंतेवाड़ा जेल शिफ्ट किया जा सकता है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने याचिका को निराधार मानते हुए खारिज कर दिया।


सुरक्षा का हवाला देकर ट्रायल प्रक्रिया और स्थान नहीं बदला जा सकता

हाईकोट ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा का हवाला देकर ट्रायल की प्रक्रिया और स्थान को प्रभावित नहीं किया जा सकता। अब इस मामले में सभी आरोपितों को 4 मई को दंतेवाड़ा जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया जाएगा।

एक जनवरी 2025 को की गई थी हत्या

स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चंद्राकर की एक जनवरी 2025 को निर्ममता से हत्या कर दी गई थी। मुकेश ने ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार के मामले को उजागर किया था। इस बात का गुस्सा मुकेश पर उतारा गया। पत्रकार मुकेश का शव सुरेश चंद्राकर के बाड़े के सेप्टिक टैंक से बरामद हुआ था। आरोप है कि मुकेश ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का खुलासा किया था, जिसके चलते रंजिश में इस हत्या को अंजाम दिया गया। हत्या का मास्टरमाइंड ठेकेदार सुरेश चंद्राकर था, जिसने षडयंत्र रचाकर अपने अन्य भाइयों और सहयोगी के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने उसका शव चट्टानपारा स्थित बाड़े में सेप्टिक टैंक में डालकर उसे चुनवा दिया था, पर मुकेश के सहयोगी पत्रकार साथियों ने उसका शव ढूंढ निकाला। बाद में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए थे।