धमतरी में मतांतरित मृत महिला को दफनाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश, शव को निकालने की मांग पर अडे़
धमतरी के गुहाननाला गांव में मतांतरित महिला को गांव में दफनाए जाने का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। ग्राणीम महिला के शव को कब्र से निकालने की मांग कर रहे ह ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 15 Feb 2026 02:40:20 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Feb 2026 02:44:29 AM (IST)
अधिकारी ग्रामीणों के बीच पहुंचकर समझाने कर रहे हैं प्रयासHighLights
- महिला की मौत के बाद स्वजनों चुपचाप शव दफनाया
- शव को कब्र से बाहर निकालने की मांग थाने का घेराव
- गांव में तनाव की स्थिति, पुलिस और सुरक्षाबल मौजूद
नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी: मतांतरित बुजुर्ग महिला की मौत के बाद स्वजन ने गुपचुप तरीके से गांव में दफना दिया। ग्रामीणों को इसकी जानकारी होने पर मौत के 11 दिन बाद शव को कब्र से बाहर निकालने की मांग को लेकर थाना व गांव में ग्रामीणों की भीड़ ने प्रदर्शन किया। गांव में तनाव की स्थिति है। सुरक्षा के लिए पुलिस व सीआरपीएफ जवान तैनात है। आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ को क्षेत्र के अधिकारी समझाने प्रयास में जुटे हुए है।
दुगली थाना क्षेत्र के ग्राम गुहाननाला निवासी मतांतरित महिला तितरो बाई 70 वर्ष की तीन फरवरी को मौत हो गई। मौत के बाद स्वजन गुपचुप तरीके से ग्रामीणों को बिना जानकारी दिए गांव के किसी स्थान पर शव को दफना दिया। मृतक व उनके स्वजन पिछले सात-आठ सालों से मतांतिरत है, जो आदिवासी समाज और ग्रामीणों के किसी नियमों का पालन नहीं करते हैं।
इस बीच मतांतरित परिवार के मृत महिला के शव को गांव में दफनाने की जानकारी हुई, तो ग्रामीण इसका विरोध करने लगा। ग्रामीणों की भीड़ दुगली थाना पहुंचकर आवेदन देकर मतांतरित मृत महिला के शव को कब्र से निकालने की मांग की थी, लेकिन पुलिस गंभीर नहीं हुए। इससे आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ ने 14 फरवरी को पहले थाना में प्रदर्शन किया और मांगे पूरी नहीं होने पर गांव में जमकर विरोध करने लगा।
इससे गांव का माहौल खराब होने लगा। तनाव की स्थिति बनी, तो इसकी खबर थाना व अधिकारियों तक पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में बड़ी संख्या में पुलिस व सीआरपीएफ के जवान तैनात हुए।
यह भी पढ़ें- बिलासपुर में रतनपुर महामाया मंदिर कुंड में फिर चार कछुए की संदिग्ध मौत, कुंड के जल में तैरते मिले शव
प्रशासन की समझाइस का नहीं हुआ कोई असर
मतांतरित मृत महिला की शव को कब्र से बाहर निकालने की मांग को लेकर शनिवार की रात तक ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी रहा। इस बीच दुगली थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारी समेत अन्य अधिकारी गांव पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने कोशिश में जुटे हुए है, लेकिन ग्रामीणों की भीड़ शव को कब्र से खोदकर बाहर निकालने की मांग कर रहे हैं।रात नौ बजे तक ग्रामीण, मतांतरित परिवार व प्रशासन के बीच चल रहे समझाइश का हल नहीं निकल पाया।
ग्रामीणों का कहना है कि मतांतरित परिवार को समाजजन व ग्रामीणों ने हिंदू समाज में पुन: वापस करने समझाइश दे चुके हैं, लेकिन मतांतरित परिवार तैयार नहीं है, इससे ग्रामीणों में आक्रोश और पनप गया है।