• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी

धमतरी जिले में चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या, दूसरा गंभीर घायल

हमले में दीपांशु साहू की मौत हो गई और उसका दोस्त विक्की साहू गंभीर रूप से घायल हो गया।

By Roshanlal SinhaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 22 Oct 2026 09:28:50 AM (IST)Updated Date: Thu, 22 Oct 2026 10:13:32 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
धमतरी जिले में चाकू से हमला कर एक युवक की हत्या, दूसरा गंभीर घायल
धमतरी में चाकू से हमला कर युवक की हत्या। - प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. 2024 में हुई हत्या की घटना से जुड़ा बताया जा रहा है यह मामला
  2. जिस युवक की हत्या हुई, उस पर एक युवक की हत्या का मामला चल रहा है
  3. वह जमानत पर छूटकर बाहर आया था, हत्या में पुरानी रंजिश की बात

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी। धमतरी जिले में दो युवकों पर चाकू से हमले और मारपीट की घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान दीपांशु साहू निवासी मुजगहन के रूप में हुई है। दीपांशु और उसके दोस्त पर देर रात चाकू से हमला किया गया।

घटना में दीपांशु की मौत हो गई और साथी विक्की साहू घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। अर्जुनी थाना इलाके की पुलिस सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। यह मामला 2024 में अमितपुरी गोस्वामी की हत्या से जुड़ा बताया जा रहा है।


यह है पूरा मामला

अर्जुनी थाना अंतर्गत ग्राम मुजगहन निवासी मृतक दीपांशु साहू उर्फ दीप साहू और उसके मित्र विकास कुमार साहू का गांव के एक लड़के अमितपुरी गोस्वामी से घूर कर देखने की बात को लेकर विवाद हो गया था। मामला बढ़ा तो दीपांशु और उसके साथी ने मिलकर अमित गोस्वामी की हत्या कर दी और लाश गांव के आबादीपारा स्थित बायपास के नया तालाब में फेंक दी।

यह भी पढ़ें- बेटी को बचाने खूंखार तेंदुए से लड़ गया पिता, फिर घेराबंदी कर ग्रामीणों ने दबोचा, हमले में एक ग्रामीण की मौत, चार वर्षीय बच्ची समेत कई घायल

ग्रामीणों ने दूसरे दिन जब तालाब में लाश देखी तो इसकी सूचना अर्जुनी थाना को दी। युवक के पिता महेन्द्रपुरी गोस्वामी की रिपोर्ट पर पुलिस ने घटना की पड़ताल करते हुए मामले का एक दिन बाद राजफाश कर दिया। हत्या के आरोप में मुजगहन सरपंच के बेटे सहित दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।

दीपांशु जमानत में छूटा हुआ था। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि रंजिशवश पूर्व मृतक अमितपुरी गोस्वामी के साथियों ने बुधवार की घटना को अंजाम दिया होगा। अर्जुनी थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ें- हीरे चोरी कर बेचने निकला आरोपी गिरफ्तार, धमतरी पुलिस ने 146 नग और 10 लाख का सामान किया जब्त

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।