• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • धमतरी

धमतरी में बेटी ने मां-बाप को कमरे में बंद कर उठाया यह खतरनाक कदम, गांव के ‘बैगा’ पर गहराया संदेह , कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

धमतरी जिले के मगरलोड में 26 वर्षीय युवती ने अपने माता-पिता को कमरे में बाहर से बंद कर फांसी लगा ली। सुबह डायल 112 की मदद से दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला गया। मृतिका के परिजनों ने एक स्थानीय बैगा पर प्रताड़ित करने का संदेह जताया है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

By Roshanlal SinhaEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sun, 06 Sep 2026 06:26:27 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 06:28:07 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
धमतरी में बेटी ने मां-बाप को कमरे में बंद कर उठाया यह खतरनाक कदम, गांव के ‘बैगा’ पर गहराया संदेह , कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
मृतका की फाइल फोटो। - स्वजन

HighLights

  1. मगरलोड में युवती ने फांसी लगा कर आत्महत्या
  2. माता पिता को कमरे में रातभर रखा बंद
  3. स्थानीय बैगा की भूमिका पर पुलिस को संदेह

नईदुनिया प्रतिनिधि, धमतरी। नगर पंचायत मगरलोड के वार्ड क्रमांक 4 में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 26 वर्षीय युवती लता सिन्हा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले घर में टीवी देख रहे अपने ही माता-पिता को कमरे में बाहर से ताला लगाकर बंद कर दिया था। इसके बाद उसने हॉल में लगे पंखे से रस्सी का फंदा लटकाकर अपनी जान दे दी। बेबस माता-पिता रातभर कमरे के अंदर ही बंद रहे और उन्हें भनक तक नहीं लगी कि बाहर उनकी बेटी दम तोड़ चुकी है।

घटना का खुलासा तब हुआ जब बंधक बने मां- पिता ने कमरे के अंदर से ही मोबाइल के जरिए अपने अन्य परिजनों को फोन पर इस बात की जानकारी दी की हमें कमरे में बंद कर दिया है।

डायल 112 को दी सूचना तोड़ा गया दरवाजा

सूचना मिलते ही परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तत्काल पुलिस सहायता नंबर 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी गई। ‘डायल 112’ की टीम के पहुंचने के बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में सबसे पहले घर के मुख्य दरवाजे को तोड़ा गया।


बंद कमरे का ताला काटा

इसके बाद अंदर जाकर उस कमरे का ताला काटा गया जिसमें माता-पिता बंद थे। कमरे से बाहर निकलते ही जब परिजनों ने हॉल का मंजर देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई; लता सिन्हा की सांसें हमेशा के लिए थम चुकी थीं।

पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा

घटना के बाद व्यथित पिता हीरालाल सिन्हा ने तत्काल मगरलोड थाने पहुंचकर मामले की लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस टीम ने फौरन मौके पर पहुंचकर मृतिका के शव को फंदे से नीचे उतारा। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम (PM) के लिए भेजा गया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है

कॉल डिटेल्स और ‘बैगा’ कनेक्शन पर टिकी जांच

परिजनों के अनुसार, मृतका का गांव के ही एक स्थानीय ‘बैगा’ (तांत्रिक) के घर लगातार आना-जाना था और वह मोबाइल पर भी उसके संपर्क में रहती थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी बैगा द्वारा बनाए गए किसी अज्ञात मानसिक दबाव या धमकी के कारण युवती ने यह खौफनाक कदम उठाया। मगरलोड पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और कॉल रिकॉर्ड्स के जरिए आत्महत्या के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।