• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग

दुर्ग में महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर ₹1.11 करोड़ का गबन, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

By T Surya RaoEdited By: Akash Pandey
Publish Date: Sun, 05 Jul 2026 08:17:43 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 Jul 2026 08:17:43 PM (IST)
दुर्ग में महिलाओं को लोन दिलाने के नाम पर ₹1.11 करोड़ का गबन, दो आरोपी गिरफ्तार
दो आरोपी गिरफ्तार

HighLights

  1. ग्राहकों से 1.11 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी और गबन का मामला
  2. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया
  3. मामले में अन्य फरार आरोपितों की तलाश और जांच जारी

नईदुनिया न्यूज, धमधा। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के माध्यम से महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में 267 महिला ग्राहकों से एक करोड़ 11 लाख 93 हजार 173 रुपये की धोखाधड़ी और गबन करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है।

क्य है पूरा मामला

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चार जुलाई को सेव फाइनेंशियल मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड के प्रतिनिधि अशोक कुमार वर्मा ने थाना धमधा में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उनकी संस्था का सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक लिमिटेड के साथ अनुबंध है, जिसके तहत महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराया जाता है। संस्था द्वारा किए गए ऑडिट के दौरान धमधा शाखा में गंभीर वित्तीय अनियमितताएं सामने आईं।


न तो राशि जमा की और न ही नोटिस का जवाब दिया

जांच में पता चला कि शाखा प्रबंधक और कुछ कर्मचारियों ने ग्राहकों से ऋण की किस्त, लोन क्लोजर और अन्य मदों में प्राप्त राशि कंपनी के खाते में जमा नहीं की। संस्था ने संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर राशि जमा करने और स्पष्टीकरण देने का अवसर भी दिया, लेकिन किसी ने न तो राशि जमा की और न ही नोटिस का जवाब दिया।

राशि का गबन कर धोखाधड़ी की

इसके बाद कराए गए विस्तृत ऑडिट में जानकारी हुई कि शाखा प्रबंधक एवं कर्मचारियों ने आपराधिक षड्यंत्र के तहत 267 ग्राहकों से प्राप्त कुल एक करोड़ 11 लाख 93 हजार 173 रुपये की राशि का गबन कर धोखाधड़ी की है। शिकायत की जांच के बाद थाना धमधा में अपराध क्रमांक 176/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316(5), 318(4) और 61(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। विवेचना के दौरान गवाहों के बयान, दस्तावेजी साक्ष्य और अन्य प्रमाणों के आधार पर आरोपितों की पहचान की गई। पुलिस ने साजा निवासी 23 वर्षीय अनिल विश्वकर्मा तथा पाटन निवासी 31 वर्षीय संदीप कुमार खूंटीहरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां दोनों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। इसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

फरार आरोपितों की तलाश जारी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपितों ने ग्राहकों से प्राप्त ऋण किस्तों एवं लोन क्लोजर की राशि कंपनी में जमा करने के बजाय उसका दुरुपयोग किया, जिससे बड़ी संख्या में महिला ग्राहक प्रभावित हुईं। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी है और जांच के दौरान धोखाधड़ी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें- रायपुर का करोड़ों का स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम छह महीने से ठप, 372 कैमरे बंद... भुगतान अटका तो जाम और सुरक्षा पर बढ़ा संकट