• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग

दुर्ग में ढाबा कर्मचारी को अगवा कर 18 हजार की लूट, पुलगांव पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

दुर्ग के पुलगांव में ढाबा कर्मी को सुनसान जगह ले जाकर डंडे व हथियार से पीटकर नकद और मोबाइल लूटने वाले तीन आरोपियों और एक नाबालिग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

By Mahendra Kumar SahuEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 05:39:33 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 05:39:33 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
दुर्ग में ढाबा कर्मचारी को अगवा कर 18 हजार की लूट, पुलगांव पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

HighLights

  1. दुर्ग के पुलगांव में ढाबा कर्मी से मारपीट कर लूटपाट।
  2. धारदार हथियार दिखाकर 8500 नकद व 10 हजार का मोबाइल छीना।
  3. पुलगांव पुलिस ने 3 आरोपियों को भेजा जेल, 1 नाबालिग पकड़ा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र में ढाबे में काम कर रहे एक युवक को सुनसान जगह पर ले जाकर मारपीट करने और नकदी व मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अपचारी बालक को भी पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लूटा गया करीब 10 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार घटना सात नवंबर की रात करीब 8.30 बजे की है। राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम इंदावानी निवासी चुनेंद्र साहू उर्फ बंटी (19 ) पुलगांव क्षेत्र के एक ढाबे में काम कर रहा था। इसी दौरान आरोपित अपने साथियों के साथ वहां पहुंचे और बातचीत करने के बहाने उसे ढाबे के पीछे ले गए। वहां आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए उससे पैसों की मांग की।


विरोध करने पर आरोपितों ने हाथ-मुक्कों और डंडे से उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान एक आरोपित ने धारदार हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और युवक की जेब में रखे 8,500 रुपये नकद तथा करीब 10 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- गजब का 'उचित मूल्य' दुकान: न राशन पूरा, न संचालक मौजूद; कार्ड दिखाओ, पैसे चुकाओ और धमकी पाओ

घटना की रिपोर्ट पर पुलगांव पुलिस ने धारा 309(6) बीएनएस में मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलगांव नदी के पास घेराबंदी कर आरोपितों को पकड़ा।

पूछताछ और विवेचना के आधार पर रोशन विश्वकर्मा (24 ), निवासी गायत्री मंदिर के पीछे पुलगांव, संजय तिवारी (25 ), निवासी शीतला पारा पुलगांव और सोमेश्वर साहू (25 ), निवासी बजरंग चौक पुलगांव को गिरफ्तार किया गया।

तीनों आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं, एक अपचारी बालक को संबंधित न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।