• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की हुंकार: जंगलों में खत्म किया अब ‘दिमाग’ से भी निकालेंगे माओवाद

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग प्रवास के दौरान कहा कि सरकार ने जंगलों से माओवाद को खदेड़ने में सफलता पाई है और अब माओवाद...और पढ़ें

By T Surya RaoEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Sat, 22 Aug 2026 11:18:45 AM (IST)Updated Date: Sat, 22 Aug 2026 11:20:52 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की हुंकार: जंगलों में खत्म किया अब ‘दिमाग’ से भी निकालेंगे माओवाद
छत्तीसगढ़ के गृहममंत्री विजय शर्मा की तस्वीर।

HighLights

  1. जंगलों के बाद माओवादी सोच खत्म करने का संकल्प
  2. उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग में दी बड़ी प्रतिक्रिया
  3. पुराने मामलों की समीक्षा कर कानूनी कार्रवाई की जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने अपने दुर्ग प्रवास के दौरान भाजपा कोर ग्रुप की बैठक में हिस्सा लिया और मीडिया से खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सुरक्षा बलों के पराक्रम से जंगलों के एक बड़े हिस्से से माओवाद को बाहर करने में सफलता हासिल कर ली है। अब सरकार का अगला और सबसे महत्वपूर्ण कदम इस हिंसात्मक माओवादी सोच को जड़ से मिटाना है।

लोकतंत्र में हर किसी को सरकार से सवाल पूछने और आलोचना करने की पूरी स्वतंत्रता है, लेकिन हिंसा, अराजकता और राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के किसी भी कुप्रयास को किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

पुराने प्रकरणों की समीक्षा कर रही सरकार

बैठक के दौरान गृहमंत्री ने जेलों में बंद आरोपियों से जुड़े पुराने मामलों पर भी बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि लगभग 1300 पुराने प्रकरणों की बारीकी से समीक्षा की जा रही है। इन मामलों को जनहानि, केंद्रीय कानूनों और अन्य आधारों पर अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है। फिलहाल उन मामलों को प्राथमिकता से परखा जा रहा है जिनमें कोई जनहानि नहीं हुई है और न ही कोई केंद्रीय कानून लागू होता है। नियमों के तहत परीक्षण करने के बाद ही आगे की उचित कार्रवाई की जाएगी।


वंदेमातरम, राष्ट्रध्वज स्वाभिमान का प्रतीक

इसके अलावा, वंदे मातरम और राष्ट्रध्वज तिरंगा को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि ये किसी खास दल के नहीं बल्कि पूरे देश के स्वाभिमान के प्रतीक हैं, और तुष्टीकरण के दौर को पीछे छोड़कर देश अब अपने मान-बिंदुओं के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने कहा कि पहले वंदे मातरम पूरा गाया जाता था, लेकिन बाद में तुष्टीकरण के कारण इसे सीमित कर दिया गया। अब देश अपने स्वाभिमान और मान-बिंदुओं के साथ खड़ा है।