
नईदुनिया प्रतिनिधि, दुर्ग। दुर्ग पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने पुलिसकर्मियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इसके तहत जिले में पदस्थ तीन सहायक उपनिरीक्षक, 64 प्रधान आरक्षक और 270 आरक्षकों का स्थानांतरण किया गया है।
देर रात जारी हुआ आदेश
इस तरह कुल 337 पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना दी गई है। तबादला आदेश देर रात जारी होने के बाद पुलिस विभाग में हलचल मच गई। आदेश के अनुसार संबंधित पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना वाले स्थान पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, रायपुर समेत 19 जिलों के शिक्षा अधिकारियों का वेतन रोका
इस फेरबदल को पुलिस विभाग की प्रशासनिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने और पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में अवैध भंडारण पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, राइस इंडस्ट्रीज में 34,303 क्विंटल धान-चावल जब्त