• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जगदलपुर

जगदलपुर नए बस स्टैंड में हाई वोल्टेज एक्शन : ओडिशा पुलिस ने किसकी कनपटी पर टिकाई पिस्तौल, जानिए यहां

ओडिशा पुलिस ने जगदलपुर के नए बस स्टैंड के पास फिल्मी अंदाज में एक कार्रवाई करते हुए कुख्यात हिस्ट्रीशीटर टूना महाजन को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की कनपट...और पढ़ें

By Vinod SinghEdited By: Paritosh Dubey
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 06:59:46 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 07:01:28 PM (IST)
जगदलपुर नए बस स्टैंड में हाई वोल्टेज एक्शन : ओडिशा पुलिस ने किसकी कनपटी पर टिकाई पिस्तौल, जानिए यहां
सादी वर्दी में ओडिशा पुलिस का जवान, आरोपित टूना महाजन की कनपटी पर पिस्टल टिकाए हुए। सौ: इंटरनेट मीडिया

HighLights

  1. ओडिशा पुलिस ने जगदलपुर में कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को दबोचा
  2. फिल्मी स्टाइल में कनपटी पर पिस्टल टिकाकर कराया गया सरेंडर
  3. आरोपी के पास से हैंडमेड पिस्टल और सोना किया गया बरामद

नईदुनिया प्रतिनिधि, जगदलपुर। गुरुवार सुबह के लगभग पौने बारह बजे थे। आम दिनों की तरह शहर के बस स्टेंड मार्ग पर राहगीरों की भीड़भाड़ थी और वाहनों का ट्रैफिक भी था। तभी कोर्ट तिराहा से बस स्टेंड मार्ग पर सिर पर टोपी लगाए 35-40 साल का हट्टा-कट्टा व्यक्ति बाइक को तेज रफ्तार से चलाते हुए बस स्टेंड के सामने पहुंचा।

भीड़ के चलते उसने बाइक की गति कम की और तभी पलक झपकते सादे वेशभूषा में वहां पहले से तैनात ओडिशा पुलिस केे जवानों की टीम अलग-अलग दिशाओं से उस पर टूट पड़े। एक जवान ने बाइक सवार की कपनटी पर पिस्टल टिका दिया और इसी बीच एक अन्य जवान बाइक के पीछे फुर्ती से उछलकर बैठ गया और बाइक सवार व्यक्ति को पीछे से कसकर पकड़ लिया।


एक मिनट में पूरा ऑपरेशन

एक मिनट के अंंदर पूरा घटनाक्रम हो गया। दृश्य देखकर पहले तो वहां मौजूद लोगाें ने सोचा की किसी फिल्म की शूटिंग चल रही होगी। कुछ इसे किसी घटना का रिक्रिएशन मानने लगे थे। जबकि हकीकत इससे बिलकुल उलट थी।

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को किया काबू में

ओडिशा पुलिस ने सिविल ड्रेस में पहुंचकर वहां के एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को फिल्मी अंदाज में दबोच लिया था। पकड़ा गया आरोपित टूना महाजन था। ओडिशा पुलिस को लंबे समय से टूना महाजन की तलाश थी। वह लगातार फरार चल रहा था। मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी जगदलपुर के नया बस स्टैंड के पास शराब दुकान के आसपास देखा गया है और यहीं छिपकर रह रहा है।

सिविल ड्रेस में पहुंचे जवान

सूचना मिलते ही ओडिशा पुलिस की टीम सिविल ड्रेस में जगदलपुर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की थी। पुलिस ने उसकी कनपटी पर पिस्टल टिकाकर सरेंडर कराया था। बस्तर पुलिस को भी ओडिशा पुलिस के इस मिशन की पूरी जानकारी थी और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के मार्गदर्शन में बोधघाट पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम को परिणाम तक पहुंचाने में ओडिशा पुलिस का पूरा सहयोग किया था।

पिस्टल और चोरी का सोना मिला

कार्रवाई के दौरान ओडिशा पुलिस ने टूना महाजन के कब्जे से एक हैंडमेड पिस्टल और चोरी का सोना बरामद किया है। पुलिस उसे पहले बोेधघाट थाना लेकर गई और आवश्यक कार्रवाई के बाद दोपहर लगभग दो बजेे अपने साथ ओडिशा लेकर रवाना हुई। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ दर्ज अन्य मामलों और आपराधिक वारदातों से जुड़े कई और राज खुलने की संभावना जताई जा रही है।

बोरिगुमा पुलिस पर फायरिंग का आरोप

टूना महाजन पर ओडिशा के बोरिगुमा पुलिस टीम पर फायरिंग करने का भी आरोप है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही आरोपी ने पुलिस टीम को निशाना बनाते हुए करीब पांच राउंड गोलियां चलाई थीं। घटना के बाद से ही ओडिशा पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार बस्तर के प्रसिद्ध गिरोला मंदिर समेत अन्य मंदिरों में हुई चोरी की वारदातों से भी उसका कनेक्शन बताया जा रहा है। आशंका है कि वह मंदिरों में हुई कई चोरियों में शामिल रहा है।