• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

बलौदा में RK ज्वेलर्स में बड़ी चोरी: चार लाख के सोने-चांदी के जेवर पार, सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए चोर

बलौदा के कोरबा रोड स्थित आरके ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए और सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए।

By komal ShuklaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 04:37:29 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 04:37:29 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बलौदा में RK ज्वेलर्स में बड़ी चोरी: चार लाख के सोने-चांदी के जेवर पार, सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए चोर
मौके पर पहुंचकर विवेचना करते थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा।

HighLights

  1. बलौदा के कोरबा रोड स्थित आरके ज्वेलर्स में चोरी।
  2. करीब 4 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर गायब।
  3. चोर सीसीटीवी का डीवीआर और साक्ष्य भी ले उड़े।

नईदुनिया न्यूज, बलौदा : नगर के मुख्य मार्ग कोरबा रोड स्थित आरके ज्वेलर्स में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। चोरों ने दुकान के मुख्य गेट और अंदर के दरवाजे का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। चोरी के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। ज्वेलर्स संचालक की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना एक और दो नवंबर की दरम्यानी रात की है।

बलौदा के वार्ड क्रमांक सात निवासी नरेंद्र सोनी कोरबा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर संस्कार ज्वेलर्स के सामने आरके ज्वेलर्स का संचालन करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि एक नवंबर की शाम करीब सात बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात करीब 10 बजे दुकान देखने पहुंचे तो ताला लगा हुआ था।


इसके बाद वापस घर चले गए। दो नवंबर की सुबह करीब 7:30 बजे दुकान की साफ-सफाई करने पहुंचे तो सामने के गेट का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो दुकान के दरवाजे का लॉक भी टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर कांच के बर्तनों में रखे चांदी के बिछिया, चूड़ी, सिंदूर डिब्बे, पायल, चेन, करधन, अंगूठी, कटोरी, चम्मच और गिलास सहित करीब 3 किलो 970 ग्राम चांदी के जेवर गायब मिले।

इसके अलावा 15 ग्राम सोने के टॉप्स, फैंसी बाली और कान छेदने का तार भी चोरी हो गया। चोरी गए जेवरों की कुल कीमत करीब चार लाख रुपये बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट विद्या जौहर तथा साइबर सेल के रोहित कहरा और शाहबाज खान ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पतासाजी करने के साथ मामले की विवेचना कर रही है।

यह भी पढ़ें- कोरबा में सरकारी कर्मचारियों को जाल में फंसाते थे सूदखोर मामा-भांजे, कई एटीएम-पासबुक जब्त, FIR दर्ज

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।