संघ के सदस्यों ने बताया कि पिछले कुछ समय से पशुओं के चारा, खली, दाना और अन्य आवश्यक सामग्री के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। इससे पशुपालन और दुग्ध उत्पादन की लागत में भी काफी वृद्धि हुई है। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए दूध के विक्रय मूल्य में संशोधन किया गया है।
बैठक में मुरली डेयरी के संचालक समीर साहू, पलक डेयरी के संचालक गोपाल नामदेव, अजय डेयरी के संचालक अजय महाराज, कान्हा डेयरी संचालक सहित गुप्ता होटल, गुजराती मिष्ठान, मौर्य होटल समेत अन्य डेयरी एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों ने सहयोग एवं सहमति प्रदान की।
बैठक में दुग्ध व्यापारी संघ के रामकुमार, हरप्रसाद, भीम, नरेश, संतोष, बल्ले, सोनू, दीपक, कुलेंद्र, विठ्ठल, कुश, अंशु, नंदकिशोर, मनोहर, लक्ष्मण, भुनेश्वर अहीर, राजेश्वर, सागर, रामभरोस यादव, रतन, करण, अर्जुन भुजबल, मानु, गौरव, चोवाराम, उद्धव कश्यप, कमलेश, राहुल, कीर्तन, भरत, मुकेश, अंजित, रामजीवन, छवि, परदेशी, मनमोहन यादव, अमृत, मुन्ना, मंगल, पुरुषोत्तम, पंडित रजनीकांत पाठक, चंद्रशेखर यादव सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
एक सितंबर से निर्धारित नई दर पर मिलेगा दूध
संघ ने सभी दुग्ध व्यवसायियों एवं डेयरी संचालकों से एक सितंबर से निर्धारित नई दर के अनुसार ही दूध का विक्रय करने की अपील की है। सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने तथा दुग्ध व्यवसाय से जुड़े लोगों के हित में आगे भी आवश्यक निर्णय लेने की बात कही।