• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

मैरिज ब्यूरो की आड़ में लूट, फर्जी नर्स दुल्हन ने 53 साल के ग्रामीण से ऐंठे 5.65 लाख

जांजगीर के नवागढ़ निवासी 53 वर्षीय रेशम लाल साहू से शादी के नाम पर 5.65 लाख की ठगी हुई। राजनांदगांव की भूमिका रंगारी खुद को महासमुंद की सरकारी नर्स पद...और पढ़ें

By komal ShuklaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 10:57:35 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 10:57:35 PM (IST)
मैरिज ब्यूरो की आड़ में लूट, फर्जी नर्स दुल्हन ने 53 साल के ग्रामीण से ऐंठे 5.65 लाख
साइबर पुलिस टीम के साथ राजनांदगांव से गिरफ्तार किए गए आरोपित

HighLights

  1. फर्जी दुल्हन बनकर ग्रामीण से 5.65 लाख की ठगी।
  2. मैरिज ब्यूरो की आड़ में चलता था ठगी का गिरोह।
  3. चार महिलाओं समेत पांच आरोपित राजनांदगांव से गिरफ्तार।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जांजगीर : शादी के लिए रिश्ता तलाश रहे नवागढ़ के एक 53 वर्षीय ग्रामीण से 5 लाख 65 हजार 355 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मोबाइल पर शादी का विज्ञापन देकर पीड़ित को महासमुंद के सरकारी अस्पताल में नर्स बताई गई पदमा से रिश्ता कराने का झांसा दिया गया।

बाद में इलाज, दुर्घटना और अन्य बहानों से रकम वसूली गई। शिकायत की जांच के बाद जांजगीर साइबर थाना पुलिस ने चार महिलाओं और एक पुरुष समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। सभी राजनांदगांव क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं।


साइबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि नवागढ़ निवासी रेशम लाल साहू (53 वर्ष) अपने लिए शादी का रिश्ता तलाश रहे थे। इसी दौरान मोबाइल पर शादी का एक विज्ञापन आया। संपर्क करने पर उन्हें महासमुंद के सरकारी अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत पदमा नाम की युवती से रिश्ता तय कराने का भरोसा दिया गया। शुरुआती भुगतान के बाद उन्हें युवती का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया।

यह भी पढ़ें- एक परिवार, चार दावेदार! शिवरीनारायण पार्षद के परिवार पर भूमि कब्जे और पट्टा घोटाले का आरोप

कभी बीमारी, कभी हादसा तो कभी मौत का बनाया बहाना

व्हाट्सएप चैटिंग और फोन पर बातचीत के दौरान पदमा बनकर बात करने वाली महिला ने कभी मां के इलाज, कभी खुद की बीमारी, दुर्घटना और मां की मृत्यु का बहाना बनाकर रुपये मांगे। भरोसे में आकर पीड़ित ने जमीन बेचकर मिली रकम और उधार के पैसे मिलाकर कुल 5,65,355 रुपये अलग-अलग खातों में जमा कर दिए।

मिलने की बात पर बहाना, अस्पताल पहुंचा तो खुला फर्जीवाड़ा

जब पीड़ित ने युवती से आमने-सामने मिलने की बात कही तो वह अलग-अलग बहाने बनाने लगी। संदेह होने पर रेशम लाल साहू महासमुंद के सरकारी अस्पताल पहुंचे और पदमा के बारे में जानकारी जुटाई। वहां पदमा नाम की कोई युवती नहीं मिली।

आसपास पता करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। मामले में साइबर थाना जांजगीर में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूर्व मैरिज ब्यूरो में काम कर चुकी थी मुख्य आरोपित

साइबर पोर्टल, बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की पड़ताल में आरोपितों के तार राजनांदगांव से जुड़े मिले। पुलिस के अनुसार, भूमिका रंगारी ही पदमा बनकर पीड़ित से बात करती थी। उसने अपने खाते में करीब ढाई लाख रुपये प्राप्त किए थे।

पूछताछ में भूमिका ने बताया कि वह वर्ष 2025 में लव लाइक रिश्ते मैरिज ब्यूरो में काम करती थी। नौकरी छोड़ने के बाद उसने कथित तौर पर फर्जी संस्था चलाकर मोबाइल पर शादी के विज्ञापन देने और लोगों को विवाह का झांसा देकर पैसे लेने का काम शुरू किया। पुलिस के मुताबिक, इस काम में उसके साथियों ने कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते उपलब्ध कराए थे। बाकी रकम भी उनके खातों में स्थानांतरित होने की जानकारी मिली है।

पुलिस के अनुसार, भूमिका रंगारी के विरुद्ध शादी के नाम पर रिश्ता कराने और पैसे लेने से संबंधित अन्य शिकायतें भी साइबर पोर्टल पर दर्ज हैं। संबंधित थानों को इसकी सूचना दी गई है। भूमिका रंगारी ही पदमा बनकर करती थी बात पुलिस ने साइबर पोर्टल, बैंक खातों और मोबाइल नंबरों की जांच की तो आरोपितों के तार राजनांदगांव से जुड़े मिले। पुलिस के अनुसार, भूमिका रंगारी ही पदमा बनकर पीड़ित से बात करती थी। उसके खाते में करीब ढाई लाख रुपये जमा हुए थे।

ये पांच आरोपित गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपितों में भूमिका रंगारी, रोहित कुमार गुप्ता, नसीम बानो, तय्यबा बानो और शायना बानो शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, भूमिका के खिलाफ शादी के नाम पर रुपये लेने संबंधी अन्य शिकायतें भी साइबर पोर्टल पर दर्ज हैं। सभी आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया है।

कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा, लक्ष्मी साहू, विवेक सिंह, मनोज तिग्गा, गिरीश कश्यप, पद्मराज सिंह और दिव्या सिंह की भूमिका रही।