• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

ऑपरेटर भरोसे काम छोड़ा तो खैर नहीं! सक्ती कलेक्टर जयश्री जैन की अधिकारियों को 10 बजे दफ्तर पहुंचने की सख्त हिदायत

सक्ती जिले की नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को सुबह 10 बजे दफ्तरों में उपस्थिति सुनिश्चित करने और ई-ऑफिस प्रणाली से काम न...और पढ़ें

By Madan TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 25 Aug 2026 11:04:09 PM (IST)Updated Date: Tue, 25 Aug 2026 11:04:09 PM (IST)
ऑपरेटर भरोसे काम छोड़ा तो खैर नहीं! सक्ती कलेक्टर जयश्री जैन की अधिकारियों को 10 बजे दफ्तर पहुंचने की सख्त हिदायत
नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक

नईदुनिया न्यूज, सक्ती: नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न विभाग अंतर्गत लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी विभागीय अधिकारियों को स्वयं और अपने अधिनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों को शासन के निर्देशानुसार सुबह 10 बजे अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

कलेक्टर जैन ने बैठक में वर्तमान मानसून के दौरान आपदा प्रबंधन, जलजनित रोगों की रोकथाम, जाति प्रमाण पत्र के कार्य, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं सेवा सेतु एप के प्रकरणों सहित अन्य विभिन्न आवश्यक विषयों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिये है। बैठक में कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को ई-ऑफिस अंतर्गत विभागीय कार्यों का संचालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने कहा।


उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को केवल अपने ऑपरेटर के भरोसे ई-ऑफिस के कार्यों को ना छोड़ते हुए स्वयं इसे सीखने और करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत बायोमेडिकल वेस्ट और जनपद पंचायत अंतर्गत स्वच्छता के लिए किया जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने पंचायत विभाग अंतर्गत कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए सामुदायिक शौचालय की जानकारी वित्तीय वर्ष के अनुसार उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- अंबिकापुर की बदहाल सड़कों को लेकर सीपीएम का अल्टीमेटम, 30 अगस्त तक सुधार की मांग

कलेक्टर ने जिले में कार्यरत स्व सहायता समूह की जानकारी लेते हुए बिहान योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को बेहतर आय अर्जित करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने वर्तमान वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों को जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर संभावित जलभराव तथा अन्य आपदा परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने, बचाव दलों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए है।

उन्होंने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों की सतत निगरानी निरंतर रखी जाए तथा बचाव उपकरणों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित रखे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य त्वरित रूप से प्रारंभ किया जा सके। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए है।

सेवा सेतु एप के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा करते हुए सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उनका निराकरण करने के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाईन अंतर्गत विभिन्न विभागों में निराकरण शेष आवेदनों का विभागवार विस्तृत समीक्षा किया। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए है।

बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी, लंबित पेंशन प्रकरणों, पीएम सुर्यघर मुफ्त बिजली योजना, आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना शहरी सहित अन्य विभागीय कार्यों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने तहसीलवार विवादित नामांतरण, अविवादित नामांतरण, विवादित खाता विभाजन, अविवादित खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, नक्शा बटांकन, त्रुटि सुधार, आधार प्रविष्टि सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा पंचायत विभाग, लोक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, खाद्य विभाग, सहकारिता विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिये गए।

साथ ही विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन एवं जनचौपाल में प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर के एस पैकरा, संयुक्त कलेक्टर अरुण कुमार सोम, एसडीएम सक्ती कावेरी मरकाम, एसडीएम मालखरौदा रूपेंद्र पटेल, एसडीएम डभरा विनय कुमार कश्यप, डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।