• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

जांजगीर, अकलतरा व पामगढ़ में हड़कंप, रेड मारने निकलीं 18 टीमें, 382 उपभोक्ताओं के कटे कनेक्शन, 2 पर FIR

विद्युत विभाग ने अकलतरा, पामगढ़ और शिवरीनारायण में 18 टीमों के साथ मास डिस्कनेक्शन अभियान चलाकर 382 बकायादारों के कनेक्शन काटे। इस दौरान 146 लोगों से ...और पढ़ें

By Madan TiwariEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 06 Sep 2026 06:02:48 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Sep 2026 06:02:48 PM (IST)
जांजगीर, अकलतरा व पामगढ़ में हड़कंप, रेड मारने निकलीं 18 टीमें, 382 उपभोक्ताओं के कटे कनेक्शन, 2 पर FIR
लाइन काटने की कार्रवाई करते बिजली विभाग के कर्मचारी

HighLights

  1. 382 के कनेक्शन काटे, 146 उपभोक्ताओं से वसूले 56.43 लाख
  2. अकलतरा संभाग में 18 टीमों ने चलाया वृत्त स्तरीय मास डिस्कनेक्शन अभियान
  3. 229.34 लाख रुपये की बकाया राशि पर हुई कार्रवाई

नईदुनिया न्यूज, जांजगीर : बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत विभाग ने शनिवार को अकलतरा संभाग में वृत्त स्तरीय मास डिस्कनेक्शन अभियान चलाया। पूरे सर्कल से सहायक एवं कनिष्ठ अभियंताओं की 18 टीमों को मैदान में उतारा गया। टीमों ने अकलतरा, पामगढ़ और शिवरीनारायण उपसंभाग में एक साथ कार्रवाई की।

अभियान के दौरान बिजली बिल का लंबे समय से भुगतान नहीं करने वाले 382 बकायादार उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेद किए गए। इन उपभोक्ताओं पर विभाग की कुल 229.34 लाख रुपये की बकाया राशि थी। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि कनेक्शन विच्छेद करने के साथ ही बकाया राशि की वसूली पर भी विशेष जोर दिया गया।


कार्रवाई के दौरान 146 उपभोक्ताओं से 56.43 लाख रुपये की बकाया राशि वसूल की गई। विद्युत विभाग की टीमों ने अभियान के दौरान उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल जमा करने की समझाइश भी दी। अधिकारियों का कहना है कि नियमित रूप से बिजली बिल जमा करने से उपभोक्ताओं को कनेक्शन विच्छेद जैसी कार्रवाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- बैल खरीदा, निर्दयता से काटा फिर आपस में बांटकर खा गए मांस, बलरामपुर के ग्रामीणों में गुस्सा

लाइन कटने के बाद भी बिजली का उपयोग करते मिले दो उपभोक्ता

अभियान के दौरान विभागीय टीम ने खपरीडीह वितरण केंद्र के अंतर्गत अकलतरा ग्रामीण क्षेत्र में दो उपभोक्ताओं को पूर्व में विद्युत कनेक्शन विच्छेद होने के बावजूद बिजली का उपयोग करते पकड़ा। विभाग के अनुसार बाबूलाल पर 58 हजार रुपये तथा मोतीलाल पर 53 हजार रुपये की बकाया राशि थी। बकाया भुगतान नहीं करने के कारण दोनों के विद्युत कनेक्शन पहले ही काटे जा चुके थे। इसके बावजूद जांच के दौरान दोनों उपभोक्ता विद्युत का उपयोग करते पाए गए। विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 138 एवं 135 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

बिना अनुमति बिजली का उपयोग न करें

अधिकारियों ने बताया कि विद्युत चोरी अथवा विच्छेदित कनेक्शन को अनधिकृत रूप से जोड़कर बिजली का उपयोग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान करें और कनेक्शन विच्छेद होने की स्थिति में बिना अनुमति बिजली का उपयोग न करें।