• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

बिहार के आरा से सक्ती की 3 बालिकाएं बाल श्रम से मुक्त, 4 माह के ऑपरेशन के बाद पहुंचीं घर

सक्ती जिला बाल संरक्षण इकाई ने बिहार के आरा से बाल श्रम में फंसी 3 बालिकाओं को 4 माह के प्रयास के बाद सकुशल मुक्त कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

By komal ShuklaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 05:19:21 PM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 05:19:21 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
बिहार के आरा से सक्ती की 3 बालिकाएं बाल श्रम से मुक्त, 4 माह के ऑपरेशन के बाद पहुंचीं घर
कैप्शन : जिला बाल संरक्षण इकाई के अधिकारी और मुक्त कराई गई तीनों बालिकाएं।

HighLights

  1. बिहार के आरा से सक्ती की 3 बालिकाएं बाल श्रम से मुक्त।
  2. 4 महीने के लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सकुशल सक्ती पहुंचीं बालिकाएं।
  3. बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर परिजनों को सौंपी गईं बेटियां।

नईदुनिया न्यूज, सक्ती : जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला सक्ती के द्वारा बालिकाओं के संरक्षण एवं उनके सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की गई है। बिहार के आरा में बाल श्रम एवं शोषण की स्थिति में रह रही सक्ती जिले की तीन बालिकाओं को लगातार चार माह तक किए गए अथक प्रयासों के बाद सकुशल वापस जिला सक्ती लाया गया है।

जानकारी के अनुसार, जिले की उक्त तीन बालिकाएं बिहार के आरा में बाल श्रम में संलग्न थीं तथा उन्हें वहाँ शोषणपूर्ण परिस्थितियों में रखा गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला सक्ती के द्वारा बालिकाओं की सुरक्षित वापसी के लिए लगातार प्रयास किए गए।


इस दौरान संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की गई। इस महत्वपूर्ण अभियान में जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला सक्ती, पुलिस विभाग आरा (बिहार) एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सक्ती की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

सभी संबंधित विभागों के आपसी सहयोग, समन्वय और निरंतर प्रयासों से अंततः चार माह बाद तीनों बालिकाओं को बिहार से सुरक्षित जिला सक्ती (छ.ग.) वापस लाने में सफलता प्राप्त हुई। जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा बालिकाओं को बाल कल्याण समिति जिला सक्ती में प्रस्तुत करने के पश्चात उनकी सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए बालिकाओं के परिजनों से संपर्क कर सकुशल एवं सुरक्षित सुपुर्द किया गया।

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सक्ती के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार

बालिकाओं की सुरक्षा, देखभाल, पुनर्वास एवं उनके बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है। इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा अभियान में सहयोग प्रदान करने वाले बिहार पुलिस विभाग आरा एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 सक्ती के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों को बाल श्रम, शोषण एवं अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों से मुक्त कराना तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण एवं सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। बच्चों के अधिकारों की रक्षा एवं बाल संरक्षण के लिए ऐसे प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।