• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • जांजगीर चांपा

जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट CBI अफसर बनकर बुजुर्ग से ठगे 32 लाख, इंदौर से दो गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई और टेलीकॉम अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार कर लिया है।

By komal ShuklaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 04:44:43 PM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 04:44:43 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट CBI अफसर बनकर बुजुर्ग से ठगे 32 लाख, इंदौर से दो गिरफ्तार
गिरफ्तार दोनों आरोपित युवक

HighLights

  1. जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 32 लाख की ठगी।
  2. सीबीआई और टेलीकॉम अफसर बनकर बुजुर्ग को 24 घंटे डराया।
  3. इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और बैंक दस्तावेज जब्त।

नईदुनिया न्यूज, जांजगीर : डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर 32 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में जांजगीर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में पुलिस ने इंदौर (मध्यप्रदेश) से दो और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में सौम्य जैसवार (21) प्रजापत नगर, इंदौर और देवराज अमकरे (24) गुरु शंकर नगर, इंदौर शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन, बैंक खाते से जुड़े दस्तावेज, आधार कार्ड, पैन कार्ड सहित अन्य सामग्री जब्त की है। इस मामले में इससे पहले पंजाब से एक आरोपित की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस के अनुसार, जांजगीर निवासी तुषारकर देवांगन ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपितों ने पहले टेलीकॉम अथारिटी का अधिकारी बनकर फोन किया और बताया कि प्रार्थी का मोबाइल नंबर मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में इस्तेमाल किया गया है। साथ ही मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज होने की बात कही।


इसके बाद सीबीआई अधिकारी बनकर फोन किया गया और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में डिजिटल अरेस्ट करने का भय दिखाया गया। प्रार्थी बुजुर्ग होने के कारण आरोपितों की बातों से डर गए। ठगों ने 24 घंटे से अधिक समय तक अलग-अलग मोबाइल नंबरों से पुलिस, सीबीआई और टेलीकाम अथारिटी का अधिकारी बनकर उनसे संपर्क किया।

इस दौरान पुलिस से सेटिंग कराने और मामले से बचाने का झांसा देकर 32 लाख रुपये ठग लिए। कुछ दिनों बाद सभी मोबाइल नंबर बंद हो गए। इसके बाद प्रार्थी को ठगी का अहसास हुआ और उन्होंने परिजनों को जानकारी देकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले में धारा 318(4), 3(5) बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

बैंक खातों की जांच से इंदौर तक पहुंची पुलिस

विवेचना के दौरान पुलिस ने ठगी की रकम जिन बैंक खातों में स्थानांतरित हुई थी, उनकी जानकारी जुटाई। जांच में स्लाइस स्माल फाइनेंस बैंक के खाते में रकम जमा होने का पता चला। इसके बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम इंदौर रवाना की गई। वहां सौम्य जैसवार और देवराज अमकरे को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया और अपने कथन में स्वयं के बैंक खातों में ठगी की रकम प्राप्त होने की जानकारी दी। आरोपितों की निशानदेही पर बैंक खातों से जुड़े मोबाइल नंबर, आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोबाइल फोन गवाहों के समक्ष विधिवत जब्त किए गए। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

डिजिटल अरेस्ट के नाम पर डरें नहीं : भास्कर शर्मा

साइबर थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि कानून में डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई व्यवस्था नहीं है और न ही पुलिस किसी व्यक्ति को ऑनलाइन या वीडियो काल के माध्यम से गिरफ्तार करती है। मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग्स सप्लाई अथवा अन्य अपराधों में फंसाने का भय दिखाकर यदि कोई व्यक्ति सीबीआई, पुलिस, टेलीकॉम अथॉरिटी, एयरपोर्ट या नेवी का अधिकारी बनकर पैसे मांगता है और गिरफ्तारी की धमकी देता है तो उसकी बातों में न आएं। यह साइबर ठगी का तरीका है। ऐसे मामलों में तत्काल पुलिस को सूचना दें और जागरूक रहकर साइबर ठगी से बचें।

यह भी पढ़ें- चांपा में युवक पर एसिड अटैक करने वाली प्रेमिका धरायी, अवैध एसिड विक्रेता भी गिरफ्तार

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।