• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

पार्टी की तैयारी धरी रह गई.. पीने-पिलाने से पहले ही धान के खेत में छिपाई गई MP की 389 बोतल शराब कोरबा में जब्त

कोरबा जिले की पसान थाना अंतर्गत कोरबी चौकी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम अलगीडांड़ घोसारा में धान के खेत से मध्य प्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की की 389 बोतलें (70.02 लीटर) जब्त की हैं।

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 10:35:58 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 10:35:58 PM (IST)
पार्टी की तैयारी धरी रह गई.. पीने-पिलाने से पहले ही धान के खेत में छिपाई गई MP की 389 बोतल शराब कोरबा में जब्त
पुलिस के गिरफ्त में आरोपित एवं जब्त शराब

HighLights

  1. कोरबा के कोरबी चौकी क्षेत्र में अवैध शराब जब्त।
  2. धान के खेत से मध्य प्रदेश निर्मित 389 बोतल व्हिस्की बरामद।
  3. आरोपी धनसाय बिंझवार को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : ग्राम अलगीडांड़ घोसारा गांव में धान के खेत से मध्य प्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की की 389 बोतलें जब्त की हैं। शराब बिक्री के लिए छिपाकर रखे जाने की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित धनसाय उर्फ धन्नू बिंझवार (45) को गिरफ्तार किया है।

जब्त शराब की कुल मात्रा 70.02 लीटर बताई गई है। पसान थाना क्षेत्र की कोरबी चौकी पुलिस ने बताया कि 13 अक्टूबर को देहात भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि धनसाय ने अपने घर के पास स्थित धान के खेत में मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी है।


सूचना के आधार पर पुलिस ने खेत की तलाशी ली, जहां से गोवा व्हिस्की की 389 बोतलें बरामद हुईं। आरोपित धनसाय बिंझवार निवासी अलगाडांड़ घोसारा, चौकी कोरबी, थाना पसान को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया में जुटी है।

70.02 लीटर अवैध शराब बरामद

पुलिस की तलाशी के दौरान खेत में छिपाकर रखी गई पेटी और बोरियों से मध्य प्रदेश निर्मित 'गोवा व्हिस्की' की कुल 389 बोतलें बरामद की गईं। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 70.02 लीटर आंकी गई है।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं नीतीश सिंह तथा कटघोरा एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी, प्रधान आरक्षक संतोष सिंह तथा आरक्षक संजय साहू, परमानंद दिवाकर, टंकेश्वर पटेल और रोशन पांडे शामिल रहे।

यह भी पढ़ें- हाई कोर्ट ने रद किया 12,489 शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन, रद आरक्षण रोस्टर पर थी भर्ती