• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

जेल भेजने की धमकी देकर ऐंठे 5 हजार, कोरबा पुलिस के आरक्षक पर वसूली का आरोप, SP ने दिए जांच के आदेश

कोरबा जिले के बालको थाना अंतर्गत रजगामार चौकी क्षेत्र में सिविल ड्रेस में आए दो लोगों द्वारा ट्रैक्टर चालक योगेंद्र कुमार से ₹5,000 की अवैध वसूली का म...और पढ़ें

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 10:43:54 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 10:43:54 PM (IST)
जेल भेजने की धमकी देकर ऐंठे 5 हजार, कोरबा पुलिस के आरक्षक पर वसूली का आरोप, SP ने दिए जांच के आदेश
शिकायत पत्र सौंपने के बाद खड़ा पीड़ित योगेंद्र कुमार

HighLights

  1. खाकी पर फिर लगा दाग, खुद को पुलिस बताकर युवक से ऑनलाइन वसूली, सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बैठाई जांच
  2. बांस परिवहन के नाम पर पुलिसिया धौंस, युवक से ऑनलाइन ट्रांसफर कराए 5 हजार, SP दफ्तर पहुंचा पीड़ित
  3. सिविल ड्रेस में आए और ट्रैक्टर रुकवाकर की वसूली, रजगामार चौकी के आरक्षक पर गंभीर आरोप, जांच शुरू

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: ट्रैक्टर में बांस की बल्ली लेकर जा रहे युवक को रोककर खुद को पुलिस कर्मी बताने और जेल भेजने की धमकी देकर पांच हजार रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सिविल ड्रेस में आए दो लोगों ने युवक को बिना परमिट बांस ले जाने के मामले में कार्रवाई का डर दिखाया और उससे आनलाइन पांच हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।

पीड़ित ने मामले की शिकायत कोरबा एसपी से की है। शिकायत में रजगामार चौकी में पदस्थ एक आरक्षक पर भी आरोप लगाया गया है। मामला बालको थाना क्षेत्र की रजगामार चौकी का है। गोढ़ी निवासी योगेंद्र कुमार ने शिकायत में कहा है कि वह ट्रैक्टर में बांस की बल्ली लेकर जा रहा था।


इसी दौरान सिविल ड्रेस में दो लोगों ने उसका ट्रैक्टर रुकवाया। दोनों ने खुद को रजगामार चौकी में पदस्थ पुलिसकर्मी बताया। उन्होंने युवक से बांस ले जाने का परमिट मांगा और परमिट नहीं होने पर जेल भेजने की धमकी दी। इसके बाद उससे रुपये की मांग की गई।

युवक का आरोप है कि कार्रवाई और जेल भेजने की धमकी से वह डर गया। इसके बाद उसने आनलाइन पांच हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रुपये मिलने के बाद उसे जाने दिया गया। घटना के बाद योगेंद्र कुमार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की और संबंधित लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।

सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि रजगामार चौकी में पदस्थ आरक्षक के खिलाफ वसूली की शिकायत एसपी कार्यालय में प्राप्त हुई है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।