• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

भविष्य के जल संकट का पक्का इलाज! कोरबा के वाटर हार्वेस्टिंग मॉडल की पीएम मोदी ने की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'मन की बात' कार्यक्रम में कोरबा जिले के जल संरक्षण प्रयासों की सराहना, केंद्र के 'कैच द रेन' और राज्य के 'मोर गांव-मो...और पढ़ें

By Suresh kumar DewanganEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 26 Jul 2026 11:52:32 AM (IST)Updated Date: Sun, 26 Jul 2026 11:52:32 AM (IST)
भविष्य के जल संकट का पक्का इलाज! कोरबा के वाटर हार्वेस्टिंग मॉडल की पीएम मोदी ने की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फाइल फोटों

HighLights

  1. कोरबा में क्या है ऐसा खास, जल संरक्षण का कोरबा मॉडल! पीएम मोदी ने सराहा
  2. जल संचयन के 5 बड़े स्तंभ: ऐसे संवर रहा कोरबा का कल
  3. छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरवपूर्ण उपलब्धि बूंद-बूंद पानी सहेजने में चमका कोरबा

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का आज 26 जुलाई 2026 को 136वां एपिसोड था। कारगिल विजय दिवस: आज के दिन प्रधानमंत्री ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देश के वीर जवानों और शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

जल संरक्षण: पीएम मोदी ने जल संचयन के महत्व को दोहराते हुए 'कैच द रेन' अभियान की सराहना की और कोरबा मॉडल के सराहना की और नागरिकों से बारिश के पानी को सहेजने का आग्रह किया। औद्योगिकीकरण और तेजी से बढ़ते कंक्रीटीकरण के बीच कोरबा जिले ने भविष्य के जल संकट से निपटने के लिए एक नजीर पेश की है। बारिश की हर बूंद को सहेजने के लिए चलाए जा रहे महाअभियान की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चर्चित रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में जमकर तारीफ की है।


जल संकट से निपटने के लिए बारिश के पानी को सहेजने की अनूठी मुहिम शुरू की गई है। केंद्र सरकार के 'कैच द रेन' और राज्य के 'मोर गांव-मोर पानी' अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन तथा नगर पालिक निगम कोरबा वॉटर हार्वेस्टिंग को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रहे हैं। बारिश की हर बूंद को जमीन के भीतर उतारने के लिए शहर से लेकर वनांचल तक चौतरफा प्रयास जारी हैं।

naidunia_image

जल संचयन के लिए किए जा रहे कोरबा में मुख्य कार्य को ऐसे समझें हम......

सरकारी भवनों में रूफटॉप हार्वेस्टिंग

शहर के सार्वजनिक, सामुदायिक और शासकीय कार्यालयों सहित 109 प्रमुख सरकारी इमारतों में रूफटॉप रेन वॉटर हार्वेस्टिंग प्लांट का तेजी से निर्माण कराया जा रहा है ताकि वर्षा जल व्यर्थ न बहे।

रीचार्ज बेड और रीचार्ज वेल का निर्माण

भूजल स्तर को तेजी से पुनर्भरण (रिचार्ज) करने के लिए जिले के विभिन्न हिस्सों में आधुनिक रीचार्ज बेड और रीचार्ज वेल तैयार किए गए हैं, जो दीर्घकालिक जल सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।

बंद बोरवेलों का कायाकल्प

नगर निगम द्वारा शहर में बेकार और ठप पड़े 95 बंद बोरवेलों को वॉटर रिचार्ज शाफ्ट में बदला जा रहा है। इससे बेकार पड़े संसाधन अब सीधे जमीन के भीतर पानी भेजने का जरिया बन रहे हैं।

नए निर्माणों में हार्वेस्टिंग अनिवार्य

नगरीय निकायों द्वारा शहर में किसी भी नए निजी या व्यावसायिक भवन के निर्माण की अनुमति देने से पहले वॉटर हार्वेस्टिंग पिट का निर्माण अनिवार्य कर दिया गया है।

हसदेव नदी का संरक्षण और रीसाइक्लिंग मॉडल

111 करोड़ की लागत से शहर के 11 प्रदूषित नालों के गंदे पानी को साफ करने के लिए ट्रीटमेंट प्लांट बन रहा है। इस उपचारित पानी को उद्योगों (NTPC) को बेचा जाएगा, जिससे हसदेव नदी से ताजे पानी का दोहन कम होगा।

ग्रामीण अंचलों में जनभागीदारी

naidunia_image

वनांचल और ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा के माध्यम से सोख्ता गड्ढे, डबरी और तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है ताकि बारिश का पानी गांवों का पानी गांवों में ही सिमट कर रहे।