• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

84 प्रतिशत भरा बांगो, पूर्ण भराव से केवल 2.66 मीटर दूर: कोरिया में अच्छी बारिश से लगातार बढ़ रहा जल स्तर

कोरबा के बांगो बांध का जल स्तर मानसून की अच्छी बारिश के चलते लगातार बढ़ रहा है। बांध 84 प्रतिशत भर चुका है और पूर्ण भराव से मात्र 2.66 मीटर दूर है। को...और पढ़ें

By Suresh kumar DewanganEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 01:10:10 PM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 01:10:10 PM (IST)
84 प्रतिशत भरा बांगो, पूर्ण भराव से केवल 2.66 मीटर दूर: कोरिया में अच्छी बारिश से लगातार बढ़ रहा जल स्तर
बांध में लगातार बढ़ रहा जल स्तर, नईदुनिया

HighLights

  1. कोरिया जिले में हो रही बेहतर वर्षा का मिल रहा है सीधा लाभ।
  2. रबी और खरीफ के बढ़े रकबे के कारण ग्रीष्मकाल में कम हो गया था पानी।
  3. किसानों, उद्योगों और शहरी आबादी के लिए बांगो बांध बना जीवनदायिनी स्रोत।

नईदुनिया प्रतिनधि, कोरबा: मानसून माह के 43 दिन बाद बांगो का जल स्तर में 12.10 मीटर की वृद्धि हुई है। अब तक बांध 84.44 प्रतिशत भर चुका है। पूर्ण भराव 2.66 मीटर की दूरी रह गई है। मानसून की सक्रियता से इस बार खेतों मे लिए पानी छोड़ने की नौबत नहीं आई है। बांगो के ऊपरी क्षेत्र कोरिया जिले में हो रही बेहतर वर्षा से बांध में प्रतिदिन आठ सेंटीमीटर पानी भर रहा हैं। उम्मीद की जा रही है कि अगस्त के दूसरे पखवाड़े में बांध पूरी तरह भर जाएगा।

अनुकूल वर्षा से इस बार बांगो में तेजी से भराव देखा जा रहा है। ग्रीष्म में सिंचाई के लिए पानी की मांग बढ़ने से 25 प्रतिशत पानी ही शेष था। इस वजह से अभी पूर्ण भराव में समय लग रहा है। बांध की क्षमता है 359.66 मीटर है। वर्तमान में यहां 357.0 मीटर पानी भरा है। 15 जून से अब तक जिले में औसतन 563.3 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है। मानसून का साथ मिलने से बांध में लगातार पानी का भराव हो रहा है।


बांगों बांध के पानी से 24 छोटे-बड़े औद्योगिक संयंत्र के अलावा रायगढ़, जांजगीर तीन लाख 62 हजार हेक्टेयर कृषि भमि में को जलापूर्ति होती है। पानी का उपयोग सिंचाई और उद्योग के अलावा निस्तारी के लिए भी होता। दर्री बांध से अकेले शहरी क्षेत्र दो बड़े जल आवर्धन योजनाओं से शहर के नौ लाख आबादी को जल आपूर्ति होती है। बेहतर वर्षा से इस बार पूर्ण भराव की संभावना है। इस वर्ष इसके आश्रित जिलों में ग्रीष्म धान रकबा 36 हजार हेक्टेयर से बढ़ 48 हजार हेक्टेयर हो गया था।

यह भी पढ़ें- दवा रिकार्ड दुरुस्त नहीं पाए जाने पर तीन मेडिकल दुकानों के लाइसेंस निरस्त: कोरबा में खाद्य एवं औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई

सिंचाई के लिए पानी की मांग बढ़ने की वजह से जल स्तर 343.06 हो गया था। जल खपत होने के पीछे रबी के अलावा खरीफ धान फसल के रकबा में वृद्धि होना भी शामिल है। दीगर फसल की तुलना में धान उपज में सर्वाधिक पानी की खपत होती है। वर्षा के दौरान पानी के साथ बहकर आने वाली मिट्टी से भी बांध भर रहा है। इसका असर उसके भराव क्षमता पर पड़ रहा।

भराव क्षमता को बनाए रखने के लिए मिट्टी निकासी नहीं हुआ है। बांगो बांध में तीन हाइडल प्लांट लगे हैं। जिनसे पनबिजली बनाने के लिए लगातार क्रम से एक-एक घंटे यानि कुल तीन घंटे चलाकर 375 क्यूसेक पानी प्रति घंटे छोड़ा जा रहा है।

पानी छोड़ने जर्जर नहर का नुकसान तय

उद्योग और सिंचाई के लिए पानी देने का मुख्य आधार शहर के निकट निर्मित दर्री बांध है। यहां से निकली दायी नहर 18 व बायी तट नहर 38 किलोमीटर तक विस्तारित है। पानी मांग बढ़ने और जल प्रवाह तेज होने स जर्जर नहर को नुकसान होना तय है। बांगों बांध से जल प्रदान करने एवज में प्रति वर्ष शासन को 48 करोड़ राजस्व की आय होती है। इसके बाद भी पिछल छह वर्षों से नहर जर्जर नहर का जीर्णोद्धार नहीं किया गया है। शहर के सुनालिया चौक रेलवे स्टेशन मार्ग नहर का मिट्टी कटाव बढ़ गया है। पाथवे ढहने के कगार में हैं।

पर्यटन विकास में आएगी समृद्धि

मानसून का दौर होने के बावजूद रबी की तुलना में खरीफ के दौरान बांध से पानी छोड़ा जाता है। धान का रकबा बढ़ने के साथ नए लघु व कुटीर उद्योगों के लिए भी से बांध से पानी की मांग के साथ इस पर निर्भरता बढ़ गई है। बताना होगा कि प्रतिवर्ष बांध से सिंचाई, निस्तारी और उद्योगों को पानी देने के अलावा ग्रीष्म में तापमान बढ़ने के दौरान वाष्पन कारण जल स्तर में कमी आती है। जल भराव होने से मत्स्य पालन और पर्यटन विकास की भी उम्मीद बढ़ गइ है। ग्रीष्म में पानी की मांग बढ़ने और जल स्तर गिरने से मछली पालन, नौका विकास जैसे कारोबार से जुड़े ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान हो रहा था।

फैक्ट फाइल

  • 18,847- हेक्टेयर जल भराव क्षेत्र
  • 359.66- मीटर जल संग्रहण क्षमता
  • 355.16-मीटर वर्तमान जल भराव
  • 2,55,000-हेक्टेयर खरीफ का सिंचित रकबा
  • 1,78,500- हेक्टेयर रबी का सिंचित रकबा
  • 120- मेगावाट जल विद्युत उत्पादन क्षमता

वर्जन

बांगों बांध पूर्ण भराव 2.66 मीटर दूर है। मानसून का साथ होने से बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पर्याप्त वर्षा की वजह से खेतों में अभी पानी की अभी मांग नहीं है। बेहतर मानसून से अनुमान लगाया जा रहा है कि अगस्त के अंत तक पूर्ण भराव हो जाएगा। किसानों की मांग पर सिंचाई के लिए पानी दी जाएगी।

संतोष भारती, कार्यपालन अभियंता, बांगो परियोजना