• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब दो नहीं, सिर्फ एक नंबर से रोज दौड़ेगी कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस

रेल प्रबंधन ने कहा कि इस फैसले का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यात्रियों को अब दो अलग-अलग ट्रेन नंबरों और अलग- अलग संचालन दिनों की जानकारी याद रखने की आवश्य...और पढ़ें

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 03 Jun 2026 09:36:02 AM (IST)Updated Date: Wed, 03 Jun 2026 09:36:02 AM (IST)
रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब दो नहीं, सिर्फ एक नंबर से रोज दौड़ेगी कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस
हसदेव एक्सप्रेस (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अगस्त से एक नंबर से ही चलेगी कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस
  2. अब इस ट्रेन को नियमित रूप से संचालित करने का निर्णय लिया गया है
  3. इस ट्रेन में कुल 15 आधुनिक एलएचबी कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा। प्रारंभ से ही दो पृथक-पृथक नंबर से चल रही कोरबा-रायपुर-कोरबा हसदेव एक्सप्रेस को अब एक नंबर से चलाने की तैयारी रेल प्रबंधन ने शुरू कर दी है। यात्रियों की सुविधा, बेहतर रेल कनेक्टिविटी एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर) द्वारा 18249-18250 व 18251-18252 नंबर से हसदेव एक्सप्रेस का परिचालन प्रतिदिन हो रहा है।

एसईसीआर ने अब इस ट्रेन को प्रतिदिन नियमित रूप से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में 18249-18250 रायपुर-कोरबा- रायपुर हसदेव एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन तथा 18251- 18252 रायपुर-कोरबा- रायपुर हसदेव एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन संचालित की जा रही है।


इन दोनों ट्रेनों की सेवाओं का विलय करते हुए आगामी एक अगस्त 2026 से ट्रेन संख्या 18249- 18250 कोरबा- रायपुर- कोरबा हसदेव एक्सप्रेस के रूप में प्रतिदिन संचालित होगी।

यह भी पढ़ें- अहमदाबाद-पटना स्पेशल ट्रेन के फेरे विस्तारित, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

रेल प्रबंधन ने कहा कि इस निर्णय का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यात्रियों को अब दो अलग-अलग ट्रेन नंबरों और अलग- अलग संचालन दिनों की जानकारी याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी। एक ही ट्रेन संख्या 18249- 18250 हसदेव एक्सप्रेस प्रतिदिन उपलब्ध रहेगी, जिससे यात्रा योजना बनाना अधिक सरल और सुविधाजनक होगा। इस ट्रेन में कुल 15 आधुनिक एलएचबी कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।