• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

कोरबा में सभापति की पाठशाला का शुभारंभ, कहा- एक घंटा सरकारी स्कूलों को दें: बच्चों के मार्गदर्शन की अनोखी पहल

कोरबा में शिक्षा में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए 'सभापति की पाठशाला' अभियान की शुरुआत की गई है। नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर और अन्य जनप्रतिनिधियों ने...और पढ़ें

By Devendra GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Mon, 03 Aug 2026 09:25:52 AM (IST)Updated Date: Mon, 03 Aug 2026 09:25:52 AM (IST)
कोरबा में सभापति की पाठशाला का शुभारंभ, कहा- एक घंटा सरकारी स्कूलों को दें: बच्चों के मार्गदर्शन की अनोखी पहल
शासकीय माध्यमिक शाला सीतामणी पहुंचे सभापति नूतन सिंह ठाकुर

HighLights

  1. शिक्षा के क्षेत्र में जनभागीदारी बढ़ाने का अनूठा प्रयास।
  2. समाज के शिक्षित नागरिकों से आगे आने की अपील।
  3. सभापति नूतन सिंह ठाकुर की पहल से खिले बच्चों के चेहरे।

नईदुनिया न्यूज, कोरबा: सरकारी स्कूलों के बच्चों को समाज के शिक्षित लोगों से जोड़ने और शिक्षा में जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को सभापति की पाठशाला अभियान का शुभारंभ किया गया। नगर निगम के सभापति नूतन सिंह ठाकुर शासकीय माध्यमिक शाला सीतामणी पहुंचे और शिक्षक की भूमिका निभाते हुए बच्चों को विभिन्न विषयों की जानकारी दी। उनके साथ जनप्रतिनिधियों ने भी कक्षाओं में बच्चों से संवाद कर सामान्य ज्ञान, खेल और कला से जुड़े विषयों पर जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में निगम की सदस्य उर्वशी राठौर, पार्षद राधाबाई और रुबिदेवी सागर ने भी विद्यार्थियों के बीच समय बिताया। कक्षा सातवीं और आठवीं के बच्चों से सामान्य ज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे गए तथा प्रश्नों के उत्तर समझाए गए।


सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि समाज के शिक्षित नागरिक यदि सप्ताह में एक घंटा भी सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए निकालें, तो इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ व्यक्तित्व विकास और जीवन से जुड़ी उपयोगी जानकारी मिल सकती है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास के शासकीय विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों का मार्गदर्शन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामान्य ज्ञान, खेल, कला, नैतिक शिक्षा और व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों पर बच्चों से संवाद कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा सकता है। समाज की भागीदारी से जरूरतमंद विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिलेंगे और वे आगे चलकर सक्षम नागरिक बन सकेंगे।

यह भी पढ़ें- सहमति नहीं तो नहीं खुलेगी शराब दुकान: आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन का बयान, ग्रामीणों के आंदोलन पर गरमाई सियासत

अभियान के दौरान प्रश्नोत्तर गतिविधि में बेहतर प्रदर्शन करने वाले सौम्य श्रीवास, खेमराज दास, प्रभा सारथी, यक्ष कर्ष और अंकुशा तांती को पुरस्कृत किया गया। सभापति ने विद्यालय की व्यवस्थाओं और समस्याओं की भी जानकारी ली। समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को अवगत कराने की बात कही गई।

शाला विकास समिति की अध्यक्ष प्रमिला सागर, जनप्रतिनिधियों और शिक्षकों ने इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में जनभागीदारी बढ़ाने वाला प्रयास बताया। कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ कोरबा के उपाध्यक्ष रवि शर्मा, पूर्व पार्षद सुफल दास, समाजसेवी उत्तम आदिले और कृष्णा साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।