'हनुमान अंश' फेम अभिनेता शोभिनव सत्यजी का बरपाली में भव्य स्वागत, नीम करौरी बाबा की भूमिका निभाने वाले कलाकार को देखने उमड़ी भारी भीड़
बरपाली में हनुमान अंश मूवी में नीम करौरी बाबा की भूमिका से प्रसिद्ध अभिनेता शोभिनव सत्य का आगमन हुआ। कोरबा में कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे शोभिनव ने बरपाली बस स्टैंड स्थित नव निर्मित मां मड़वारानी मंदिर में दर्शन किए। ग्रामवासियों ने ढोल-नगाड़ों और जय श्रीराम के जयकारों से स्वागत किया। उन्होंने पुष्पमाला, श्रीफल और शाल से सम्मानित किया।
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 10:21:56 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 10:21:56 PM (IST)
स्थानीय लोगों के साथ शोभिनव सत्य, नईदुनियाHighLights
- हनुमान अंश के अभिनेता शोभिनव ने मां मड़वारानी का दर्शन किया।
- बरपाली में ढोल-नगाड़ों और जय श्रीराम जयकारों से स्वागत हुआ।
- अभिनेता ने कहा, बजरंगबली की कृपा से मिली पहचान है।
नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : बरपाली में उस समय भक्ति उत्साह का माहौल बन गया जब सिनेमा जगत में हनुमान अंश मूवी में नीम करौरी बाबा की भूमिका से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता शोभिनव सत्यजी का बरपाली आगमन हुआ। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने ढोल-नगाड़ों और जय श्री राम के जयकारों के साथ उनका स्वागत किया।
एक कार्यक्रम में शामिल होने कोरबा जा रहे शोभिनव ग्राम बरपाली पहुंचे थे। उन्होंने बस स्टैंड में नव निर्मित मां मड़वारानी मंदिर में दर्शन किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इसकी खबर मिलते ही नगर के मुख्य चौक से लेकर कार्यक्रम स्थल तक बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
युवाओं में उनके साथ सेल्फी और फोटो लेने की होड़ लगी रही। स्वागत के दौरान स्थानीय समिति द्वारा उन्हें पुष्पमाला पहनाकर और श्रीफल व शाल से सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़ें- कोरबा में रबी सीजन 2026-27 में टोकन और क्यूआर कोड से होगा उर्वरक वितरण, कालाबाजारी पर लगेगी रोक
इस मौके पर अभिनेता ने कहा कि बरपाली के लोगों ने जो प्यार और सम्मान दिया है, वो कभी नहीं भूलेंगे। उन्होंने कहा कि बजरंगबली की कृपा से ही उन्हें ये किरदार निभाने का मौका मिला और आज जो भी पहचान है वो हनुमान जी के आशीर्वाद से है। उन्होंने सभी को नवरात्रि और दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए जय सीताराम के उद्घोष के साथ भक्तों से सनातन संस्कृति से जुड़े रहने की अपील की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय युवक मंडल, महिला समिति और समस्त ग्रामवासियों का विशेष योगदान रहा।