• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

चैतमा के पास भीषण सड़क हादसा! कार-बाइक की सीधी टक्कर में 3 दोस्तों की मौत, गांव में छाया मातम

गलत दिशा और बेकाबू रफ्तार बनी काल: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एनएच-130 पर बाइक सवार गलत दिशा में काफी तेज गति से गाड़ी दौड़ा रहे थे, जिससे अचानक साम...और पढ़ें

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 07:54:32 AM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 07:54:32 AM (IST)
चैतमा के पास भीषण सड़क हादसा! कार-बाइक की सीधी टक्कर में 3  दोस्तों की मौत, गांव में छाया मातम
घटना स्थल पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक

HighLights

  1. चैतमा के पास एनएच-130 पर कार-बाइक में सीधी भिड़ंत।
  2. दोनों वाहन क्षतिग्रस्त चैतमा एनएच पर भीषण हादसा
  3. रायपुर से इलाज कराकर लौट रहे कार सवार भी घायल।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर चैतमा के पास तेज रफ्तार बाइक और कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। कार में सवार मां-बेटा और चालक को भी चोटें आई हैं।

घटना पाली थाना क्षेत्र के ग्राम चैतमा स्थित डिस्पोजल फैक्ट्री के पास की है। जानकारी के अनुसार रायपुर से किराए पर ली गई कार क्रमांक सीजी 04 क्यूएम 7472 में बैकुंठपुर निवासी मां-बेटा और चालक उपचार कराने के बाद वापस लौट रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामने से आ रही बाइक से कार की टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की गति काफी तेज थी और वह गलत दिशा से आ रही थी।


अचानक सामने आए वाहन से कार की सीधी भिड़ंत हो गई। बाइक पर जनपद पंचायत पाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत सगुना निवासी दीपक कंवर पिता आनंद सिंह, नागेश सिंह पैकरा पिता नेतराम और भुजबल चौहान पिता छतराम सवार थे। तीनों की उम्र करीब 20 से 22 वर्ष बताई गई है। हादसे में दीपक और नागेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भुजबल गंभीर रूप से घायल हो गया।

चैतमा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल भुजबल को जिला मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। खरीदारी के लिए चैतमा आ रहे थे युवक बताया गया कि बाइक सवार तीनों युवक चैतमा बाजार में खरीदारी के लिए आ रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सामने से आ रही कार से भिड़ गई।

घटना के बाद मार्ग पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। कार सवार महिला के पैर में चोट आई है, जबकि उसका बेटा और चालक भी घायल हुए हैं।

कार में उपचार के बाद लौट रहे थे मां-बेटा

हमारे चैतमा प्रतिनिधि दिलेश्वर आदिले ने बताया कि कार में बैकुंठपुर निवासी मां-बेटा और चालक सवार थे। दोनों उपचार कराने के बाद किराए की कार से वापस बैकुंठपुर लौट रहे थे। रास्ते में चैतमा के पास हादसा हो गया। कार के अगले हिस्से की स्थिति देखकर टक्कर की तीव्रता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

रफ्तार पर नहीं लग रहा अंकुश

चैतमा क्षेत्र से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगातार हादसे चिंता बढ़ा रहे हैं। प्रशासन और पुलिस ने दुर्घटना संभावित स्थलों को चिह्नित कर सुधार कार्य भी कराए हैं, लेकिन तेज रफ्तार पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। पुलिस की समझाइश और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान के बावजूद चालक गति कम नहीं कर रहे हैं। यही लापरवाही कई बार वाहन से नियंत्रण हटने और गंभीर हादसे का कारण बन रही है।

थाना प्रभारी अफसर खान ने बताया कि हादसे में बाइक सवार तीनों युवकों की मौत हुई है। दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।