• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

चरित्र संदेह में हैवान बना पति! पत्नी को डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; लाश को खाट पर चादर ओढ़ाकर भागा

छत्तीसगढ़ के कोरबा के वनांचल ग्राम मुड़ापार-अरसेना में चरित्र संदेह को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, इससे उसकी मौत हो गई। ...और पढ़ें

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 11 Jun 2026 09:07:06 AM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jun 2026 09:08:57 AM (IST)
चरित्र संदेह में हैवान बना पति! पत्नी को डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट; लाश को खाट पर चादर ओढ़ाकर भागा
पति ने पत्नी को डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट (AI से जनरेट इमेज)

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ के कोरबा में पति ने की पत्नी की बेरहमी से पिटाई
  2. पति ने पत्नी को डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
  3. घटना के बाद पत्नी को खाट पर चादर ओढ़ाकर भागा पति

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा। वनांचल ग्राम मुड़ापार-अरसेना में चरित्र संदेह को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पत्नी को खाट पर चादर ओढ़ाकर छोड़ दिया। दूसरे दिन सुबह स्वजन ने महिला को मृत अवस्था में पाया। पुलिस ने आरोपित पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पत्नी पर शक करता था पति

लेमरू थाना क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार अरसेना निवासी बिहानू सिंह मंझवार 45 वर्ष को अपनी पत्नी बिरसो बाई 40 वर्ष के चरित्र पर संदेह था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद हो रहा था। मंगलवार तड़के करीब चार बजे एक बार फिर दोनों के बीच कहासुनी हुई।


बिहानू सिंह ने बेरहमी से की पत्नी की पिटाई

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान बिहानू सिंह ने पत्नी की हाथ-मुक्कों और डंडे से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से चोट लगने से बिरसो बाई की हालत बिगड़ गई। घटना के बाद पति बिहानू ने पत्नी को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की। वह उसे खाट पर लिटाकर चादर ओढ़ा दिया।

यह भी पढ़ें- कोरबा में आधी रात गैंगवार, युवक को बोलेरो से रौंदा; दूसरे को किडनैप कर तोड़ी हाथ-पैरों की हड्डियां

घटना के बाद सरपंच ने पुलिस को बुलाया

कुछ समय बाद जब महिला की कोई हलचल नहीं हुई तो स्वजन को संदेह हुआ। उन्होंने पास जाकर देखा तो बिरसो बाई की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर गांव के सरपंच ने लेमरू पुलिस को जानकारी दी। थाना प्रभारी सुमन पोया पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे ।