• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

कोरबा में प्रतिबंध के बाद भी जारी अवैध रेत खनन, ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत दो घायल

कोरबा के उरगा थाना अंतर्गत ग्राम मड़वारानी में सोन नदी से अवैध रेत उत्खनन कर लौट रहा एक तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रैक्टर ग्राम जर्वे के पास पलट गया।

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 01:16:21 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 01:16:21 PM (IST)
कोरबा में प्रतिबंध के बाद भी जारी अवैध रेत खनन, ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत दो घायल
पलटा हुआ ट्रैक्टर

HighLights

  1. प्रशासन के प्रतिबंध के बाद भी जारी है रेत का अवैध खेल
  2. ट्रैक्टर के इंजन के नीचे दबने से शिवकुमार पटेल की मौके पर मौत
  3. उरगा पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रैक्टर को किया जब्त

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : जिला प्रशासन के आदेश और प्रतिबंध के बावजूद सोन नदी में अवैध रेत उत्खनन का सिलसिला थम नहीं रहा है। इसी लापरवाही का खामियाजा एक युवक को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम मड़वारानी में रेत लेकर लौट रहे ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से शिवकुमार पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि मड़वारानी निवासी शिवकुमार पटेल 29 वर्ष, गांव के ही अमित कुमार और कुछ अन्य युवक ट्रैक्टर लेकर सोन नदी से अवैध रूप से रेत निकालने गए थे। रेत लोड कर वापस लौटते समय ग्राम जर्वे के पास तेज रफ्तार और ओवरलोड ट्रैक्टर चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन सड़क पर पलट गया।


घटना में ट्रैक्टर का इंजन के नीचे शिवकुमार दब गया। अमित कुमार और साथ बैठा दूसरा युवक घायल हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद शिवकुमार को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला और तत्काल उसे एंबुलेंस से मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घायल अमित कुमार और दूसरे युवक का उपचार जारी है। सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया। ट्रैक्टर को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अवैध रेत उत्खनन और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रैक्टर मालिक और शामिल अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में 'गांधी जी' के नोट पर फिदा घूसखोर पटवारी और बाबू; एसीबी ने पानी में हाथ डलवाकर किया 'गुलाबी' गिरफ्तार