• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

जमीन के टुकड़े के लिए बना हैवान, 23 साल के भतीजे ने टांगिया से काटकर 85 वर्षीय चाचा को उतारा मौत के घाट

कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरिया के सीपतपारा में रविवार तड़के जमीन बंटवारे के विवाद में भतीजे सोनू उर्फ अशोक यादव (23 वर्ष) ने अप...और पढ़ें

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 10:59:52 PM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 10:59:52 PM (IST)
जमीन के टुकड़े के लिए बना हैवान, 23 साल के भतीजे ने टांगिया से काटकर 85 वर्षीय चाचा को उतारा मौत के घाट
प्रतीकात्मक चित्र इंटरनेट से लिया गया

HighLights

  1. ग्राम पिपरिया में जमीन विवाद में 85 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या।
  2. 23 साल के भतीजे सोनू ने टांगिया से सिर पर किया वार।
  3. आरोपी वारदात के बाद से फरार, पसान पुलिस कर रही तलाश।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: ग्राम पिपरिया में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद ने रविवार अलसुबह खूनी रूप ले लिया। 85 वर्षीय बुजुर्ग की उसके भतीजे ने सिर पर टांगिया से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पसान पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू की।

पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया के सीपतपारा निवासी बबन राम यादव और उनके भतीजे सोनू उर्फ अशोक यादव 23 वर्ष के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। सुबह 5.30 बजे इसी मुद्दे को लेकर पुन: दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई।


जमीन बंटवारे पर पुरानी रंजिश

विवाद बढ़ने पर सोनू ने टांगिया से बबन राम के सिर पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेसुध हो गए। घटना के बाद आरोपित वहां से भाग गया। बाद में जब घटना की जानकारी ग्रामीणों को मिली, तब वहां भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पसान पुलिस को सूचना दी।

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही वैधानिक कार्रवाई कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हत्या का कारण सामने आया है।

पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। घटना के बाद से फरार आरोपित सोनू उर्फ अशोक यादव को पकड़ने पुलिस लगातार दबिश दे रही है और पतासाजी में जुटी है। पुलिस का कहना है कि आरोपित के पकड़े जाने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

यह भी पढ़ें- सीसीटीवी फुटेज से खुला 3 चोरियों का राज, कोनी पुलिस ने दबोचा गिरोह, सवा किलो चांदी-सोना जब्त