कोरबा में हथियारबंद बदमाशों का खौफ ट्रक चालक की कनपटी पर कट्टा तान लूटे 7 LPG गैस सिलिंडर
कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र में इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) के गेट के पास 15 अगस्त की तड़के बिना नंबर की स्कॉर्पियो से आए 4-5 नकाबपोश बदमाशों ने गैस सि...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 17 Aug 2026 07:21:46 AM (IST)Updated Date: Mon, 17 Aug 2026 07:21:46 AM (IST)
प्रतीकात्मक चित्र (एआइ निर्मित)HighLights
- कोरबा में IOC गेट के सामने नकाबपोशों की दुस्साहसी लूट।
- चालक जयपाल दास की कनपटी पर बंदूक तान दी धमकी।
- स्कॉर्पियो सवार बदमाश 7 भरे एलपीजी सिलेंडर लेकर फरार।
नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : स्वतंत्रता दिवस की सुबह दर्री थाना क्षेत्र में हथियारबंद बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। इंडियन आयल कारपोरेशन के गेट के सामने बदमाशों ने LPG गैस सिलिंडर से लदे ट्रक को रोककर सात भरे हुए गैस सिलेंडर लूट लिए। वारदात सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है।
चार से पांच नकाबपोश बदमाश बिना नंबर प्लेट वाली स्कार्पियो से पहुंचे थे और ट्रक चालक को बंदूक दिखाकर धमकाने के बाद LPG सिलिंडर लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इंडियन आयल कारपोरेशन से गैस सिलिंडर लेकर एक ट्रक बिरला की ओर जा रहा था। इसी दौरान स्कार्पियो सवार बदमाशों ने ट्रक को रुकवाया।
सभी बदमाशों ने चेहरे कपड़े से ढंक रखे थे। चालक जयपाल दास ने बताया कि सुबह करीब चार बजे के बीच वह लोडेड ट्रक के पास पहुंचा तो कुछ लोगों को ट्रक से सिलिंडर निकालते देखा। इसी दौरान एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर छोटी बंदूक तान दी और जान से मारने की धमकी दी।
उसके पास तलवारनुमा हथियार भी था। चालक ने बताया कि घटना के दौरान गोली चलने जैसी आवाज भी सुनाई दी। बदमाशों को हथियारों से लैस देखकर चालक डर गया और वहां से अपने साथियों को घटना की जानकारी देने चला गया।