• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

कोरबा में रिश्तों और भरोसे का कत्ल! प्रेमी ने बनाया आपत्तिजनक वीडियो, फिर 9 दोस्तों ने 6 महीने तक किया दुष्कर्म

छत्तीसगढ़ के कोरबा में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किशोरी के प्रेमी ने आपत्तिजनक वीडियो बना कर अपने दोस्तों के बीच उसे सार्वजनिक कर...और पढ़ें

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 10 Jun 2026 07:45:15 AM (IST)Updated Date: Wed, 10 Jun 2026 08:07:15 AM (IST)
कोरबा में रिश्तों और भरोसे का कत्ल! प्रेमी ने बनाया आपत्तिजनक वीडियो, फिर 9 दोस्तों ने 6 महीने तक किया दुष्कर्म
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित

HighLights

  1. प्रेमी के बनाए अश्लील वीडियो को दिखा दोस्तों ने किया दुष्कर्म
  2. छह माह से ब्लैकमेलिंग का चल रहा था सिलसिला
  3. नाबालिग पीड़िता ने अंतत: स्वजन को बताई आपबीती

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा। एक किशोरी के प्रेमी ने आपत्तिजनक वीडियो बना कर अपने दोस्तों के बीच उसे सार्वजनिक कर दिया। इसके बाद वह आपत्तिजनक वीडियो उनके मोबाइल में मौजूद होने का दावा कर किशोरी के साथ छह माह के भीतर प्रेमी के नौ और दोस्तों ने ब्लैकमेलिंग करते हुए दुष्कर्म किया। कोरबा जिले के बालकोनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 17 वर्षीय किशोरी का इसी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक होरीलाल चौहान 30 वर्ष के साथ प्रेम प्रसंग था।

पीड़िता ने पुलिस को जो बताया, उसके अनुसार प्रेमी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और इस दौरान उसे विश्वास में लेकर वीडियो बना लिया। बाद में प्रेमी ने यह वीडियो न केवल अपने दोस्तों को दिखाया, बल्कि शेयर भी कर दिया। बात यहीं खत्म नहीं हुई, इस वीडियो को हथियार बनाते हुए प्रेमी के ही कुछ दोस्तों ने दुष्कर्म किया। इस बीच इस घटना की जानकारी कुछ अन्य युवकों को भी हो गई और वे भी वीडियो हासिल कर लेने की बात कहते हुए किशोरी को ब्लैकमेलिंग करने लगे। इस तरह प्रेमी समेत 10 युवकों ने दिसंबर 2025 से मई 2026 तक दुष्कर्म किया।


अंतत: किशोरी अपने स्वजन को इस घटना से अवगत कराया और इसकी रिपोर्ट बालको थाना में दर्ज कराया गया। इस सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारियों के होश उड़ गए। आनन फानन में पीड़िता का बयान दर्ज कर चिकित्सकीय परीक्षण कराया।

पुलिस ने आरोपितों की पहचान कर ताबड़तोड़ छापेमारी की और होरी लाल चौहान, कन्हैया सिंह 25 वर्ष, उदय चौहान 22 वर्ष, मनीष चौहान 22 वर्ष, बुग्गु चौहान 21 वर्ष, राकेश सिंह 40 वर्ष, दशरथ पटेल 32 वर्ष, चित्रभान पटेल 30 वर्ष, शत्रुघ्न चौहान 25 वर्ष और योगेश चौहान 22 वर्ष शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपितों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं तथा लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पाक्सो) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

जब्त कर ली गई है वीडियो, चल रही जांच

सीएसपी कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़िता के साथ दिसंबर 2025 से मई 2026 तक विभिन्न युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। चूंकि वह नाबालिग है, इसिलए पॉक्सो एक्ट के साथ दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग का अपराध पंजीबद्ध कर 10 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मोबाइल से वह वीडियो भी पुलिस ने हासिल कर लिया है, जिसे दिखा कर आरोपित ब्लैकमेलिंग कर रहे थे।