• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

कोरबा: बांकीमोंगरा के सोमवारी बाजार में फर्नीचर दुकान में लगी इस भीषण आग, व्यापारी को भारी नुकसान

कोरबा जिले के बांकीमोंगरा अंतर्गत सोमवारी बाजार में स्थित एक फर्नीचर दुकान में शार्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। इस विधिक हादसे में दुकान के भीतर रख...और पढ़ें

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 01:34:15 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 01:34:15 PM (IST)
कोरबा: बांकीमोंगरा के सोमवारी बाजार में फर्नीचर दुकान में लगी इस भीषण आग, व्यापारी को भारी नुकसान
दुकान में लगी आग

HighLights

  1. दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने में हुआ विलंब
  2. व्यापारियों ने बाल्टी से पानी डालकर बुझाई आग
  3. लकड़ी, सोफा सेट और कीमती कुर्सियां जलकर खाक

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: बांकीमोंगरा अंतर्गत सोमवारी बाजार में एक फर्नीचर दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग की वजह से इदुकान की छत की सीटें तक टूटकर बाहर गिरने लगीं। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दुकान के अंदर बड़ी मात्रा में लकड़ी, सोफा सेट, कुर्सियां, टेबल, अलमारी और अन्य महंगे फर्नीचर रखे हुए थे।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक दुकान से धुआं निकलता देख लोगों ने शटर खोलने की कोशिश की, लेकिन तब तक लकड़ी के सामान के कारण आग तेजी से फैल चुकी थी। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। तेज लपटों और धुएं को देखकर आसपास के व्यापारियों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों को डर था कि आग पास की दुकानों तक पहुंच गई तो बड़ा नुकसान हो सकता है।


घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने बिजली आपूर्ति कटवाकर आग को आगे बढ़ने से रोकने का प्रयास किया। सूचना डायल 112 और दमकल विभाग को दी गई। फायर ब्रिगेड पहुंचने में विलंब होने से रहवासियों और व्यापारियों ने बाल्टी, ड्रम और पाइप से पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक दुकान के अंदर रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।

घटना की सूचना मिलते ही बांकीमोंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल शार्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन वास्तविक वजह जांच रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगी। दुकान संचालक ने बताया कि लाखों रुपये का फर्नीचर और कच्चा माल जलकर खाक हो गया है।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर में ''पद्म'' सम्मानों पर विवाद: सुप्रीम कोर्ट के 1996 के ऐतिहासिक फैसले का हवाला देकर मुख्य सचिव को सौंपा पत्र