• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

कोरबा में एटीएम तोड़ने कटर और सब्बल लेकर आए थे खूंखार नकाबपोश!, चोर थे या कोई बड़ा गिरोह?

कोरबा के शारदा विहार पेट्रोल पंप के पास स्थित इंडिकैश एटीएम में बुधवार देर रात करीब 12:00 बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने लोहे के औजारों से मशीन तोड़कर चोरी...और पढ़ें

By Devendra GuptaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 26 Jun 2026 12:28:08 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jun 2026 01:13:54 PM (IST)
कोरबा में एटीएम तोड़ने कटर और सब्बल लेकर आए थे खूंखार नकाबपोश!, चोर थे या कोई बड़ा गिरोह?
प्रतीकात्मक चित्र इंटरनेट से लिया गया

HighLights

  1. बिना सुरक्षा गार्ड के भगवान भरोसे चल रहा था एटीएम
  2. मुड़ापार मुख्य मार्ग पर देर रात जुटते हैं नशेड़ी
  3. मानिकपुर चौकी प्रभारी ने खंगाली दुकानों की फुटेज

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: शारदा विहार पेट्रोल पंप के पास स्थित इंडिकैश एटीएम में घुसे दो नकाबपोश बदमाश ने मशीन का पैनल तोड़कर कैश बाक्स तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा अलार्म बजते ही दोनों मौके से फरार हो गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने बताया कि रात करीब 12 बजे दो युवक नकाब पहनकर एटीएम के अंदर दाखिल हुए। उनके हाथ में लोहे के औजार थे।

बदमाशों ने एटीएम के सामने वाला पैनल तोड़कर कैश बॉक्स तक पहुंचने का प्रयास किया। मशीन को नुकसान पहुंचाने के लिए औजार का इस्तेमाल किया था। जैसे ही कैश बाक्स से छेड़छाड़ की, एटीएम का तेज अलार्म बज उठा। अलार्म की आवाज सुनकर घबराए दोनों युवक बिना नकदी लूटे ही मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी सुबह हुई।


आसपास के दुकानदारों ने एटीएम का टूटा पैनल देखा और तुरंत एटीएम प्रबंधन व मानिकपुर चौकी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने टूटे हुए हिस्से और बदमाशों द्वारा फेंके गए कुछ औजार जब्त कर लिए। एटीएम और पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरों में दोनों युवक साफ नजर आ रहे हैं। मानिकपुर चौकी प्रभारी ने बताया कि मुख्य मार्ग, दुकानों और पेट्रोल पंप पर लगे कैमरों की रिकार्डिंग खंगाली जा रही है।

जल्द ही आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मुड़ापार मुख्य मार्ग पर स्थित इस एटीएम के आसपास देर रात नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। इसी कारण क्षेत्र में चोरी और आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों ने पुलिस से इलाके में रात के समय नियमित गश्त और अतिरिक्त निगरानी कैमरे लगाने की मांग की है।