• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले पर भड़की पुलिस: कटघोरा में BNS धारा 299 के तहत बड़ी कार्रवाई

कटघोरा में सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले नितेश मिरी उर्फ मिंटू के खिलाफ पुलिस ने BNS की धारा 299 के तहत एफआईआर दर...और पढ़ें

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 11:48:20 AM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 11:48:20 AM (IST)
धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले पर भड़की पुलिस: कटघोरा में BNS धारा 299 के तहत बड़ी कार्रवाई
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. भाजपा नेताओं ने थाने पहुंचकर की कठोर कार्रवाई की मांग।
  2. कटघोरा पुलिस ने बीएनएस की धारा 299 के तहत कसा शिकंजा।
  3. सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से गरमाई सियासत।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : इंटरनेट मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में कटघोरा निवासी नितेश मिरी उर्फ मिंटू मिरी के विरुद्ध पुलिस ने एफआइआर दर्ज की है। कटघोरा पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने थाने पहुंचकर आरोपित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

बताया गया कि नितेश मिरी के इंस्टाग्राम खाते से भगवान शिव और भगवान राम सहित हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की गई। यह सामग्री इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला तूल पकड़ने लगा। इसके बाद भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज डिक्सेना समेत पार्टी पदाधिकारी और स्थानीय नागरिक कटघोरा थाने पहुंचे तथा लिखित शिकायत दर्ज कराई।


शिकायतकर्ताओं ने कहा कि सावन माह में देवी-देवताओं के विरुद्ध इस तरह की अभद्र टिप्पणी से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा ने कहा कि आरोपित के खाते से भगवान शिव और भगवान राम के संबंध में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने प्रशासन से मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की।

मीना शर्मा ने कहा कि आरोपित ने पूछताछ में सामग्री को कहीं और से प्राप्त होने और स्वयं की ओर से तैयार नहीं करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सामग्री तैयार करने वाले और उसे प्रसारित करने वाले सभी संबंधित लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जानी चाहिए।

यह भी पढ़ें- कोरबा-कटघोरा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार: कलेक्टर से सीधी सुनवाई की जिद पर अड़े एकलव्य विद्यालय के छात्र

पोस्ट के स्रोत की भी जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपित के इंटरनेट मीडिया खाते के साथ ही संबंधित पोस्ट के स्रोत और उसे प्रसारित करने वाले अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।