• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

अंबिकापुर-बिलासपुर हाईवे पर बड़ा हादसा, बस में घुसा ट्रक, दो यात्रियों की मौत, पांच घायल

Korba Road Accident: कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र में अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी यात्री बस को टक्कर मार दी।

By Devendra GuptaEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 15 Nov 2026 11:54:31 AM (IST)Updated Date: Sun, 15 Nov 2026 11:54:31 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
अंबिकापुर-बिलासपुर हाईवे पर बड़ा हादसा, बस में घुसा ट्रक, दो यात्रियों की मौत, पांच घायल
कोरबा में तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी बस को मारी टक्कर

HighLights

  1. पांच यात्री घायल, अस्पताल में भर्ती
  2. कुनकुरी से रायपुर जा रही थी बस
  3. टक्कर मारकर ट्रेलर चालक फरार

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर रविवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी यात्री बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तानाखार में अनूप ढाबा के पास रात करीब 2:30 बजे हुआ। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

naidunia_image

लघुशंका के लिए रोकी थी बस, तभी हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार कुनकुरी से रायपुर जा रही रॉयल यात्री बस क्रमांक सीजी-06-एचडी-2962 कटघोरा से आगे तानाखार के समीप अनूप ढाबा के पास पहुंची थी। इस दौरान कुछ यात्रियों ने लघुशंका के लिए बस रोकने को कहा। चालक ने बस को मेन रोड के किनारे खड़ा कर दिया। यात्री बस से उतरने की तैयारी में ही थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर क्रमांक सीजी-04-पीएक्स-7808 ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। अचानक हुई इस टक्कर से बस में अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री चोटिल हो गए।


दो की मौत, पांच घायल

हादसे में संतोष लकड़ा 34 वर्ष निवासी कुनकुरी और सिंधु प्रधान 40 वर्ष निवासी अड़पालर दवेभोग जिला गरियाबंद की मौत हो गई। दोनों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा की मर्च्युरी में रखवाया गया है। घायल पांच यात्रियों में जगदीश, संता टोप्पो, सलना नूरी खान और एक अन्य शामिल है। सभी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, चालक की तलाश जारी

बस के हेल्पर अर्जुन राम ने घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। कटघोरा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि हादसे में दो यात्रियों की मौत हुई है और पांच लोग घायल हैं। दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रेलर दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं और सड़क किनारे खड़े हैं। फिलहाल चलने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार ट्रेलर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।