• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

गुरुजी को चढ़ा 'ज्ञान' का नहीं, शराब का नशा! कोरबा के गांव में झूमते दिखे शिक्षक, 135 बच्चों की पढ़ाई ठप

कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड स्थित सरभोका आश्रम शाला के शिक्षक का शराब के नशे में घूमते हुए वीडियो वायरल होने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है...और पढ़ें

By Suresh kumar DewanganEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Thu, 06 Aug 2026 09:09:57 AM (IST)Updated Date: Thu, 06 Aug 2026 09:09:57 AM (IST)
गुरुजी को चढ़ा 'ज्ञान' का नहीं, शराब का नशा! कोरबा के गांव में झूमते दिखे शिक्षक, 135 बच्चों की पढ़ाई ठप
आश्रम शाला सरभोका में पदस्थ शिक्षक राजेश कुमार बंजारे

HighLights

  1. पोड़ी उपरोड़ा के आश्रम शाला शिक्षक का नशे में वीडियो वायरल।
  2. ग्रामीणों का आरोप, नशेड़ी शिक्षकों के कारण १३५ बच्चे बेहाल।
  3. बीईओ की अनदेखी के बाद अब डीईओ ने दिए जांच निर्देश।

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा: जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सरभोका स्थित आश्रम शाला के एक शिक्षक का कथित रूप से शराब के नशे में गांव में घूमते हुए वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि आश्रम शाला में पदस्थ शिक्षक राजेश कुमार बंजारे शाला समय के दौरान शराब के नशे में रहते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई और आश्रम शाला की व्यवस्था प्रभावित हो रही है।'

ग्रामीणों के अनुसार, शिक्षक को कथित रूप से नशे की हालत में देखकर इसकी सूचना तत्काल ग्राम सरपंच को दी गई। सरपंच ने बताया कि इस संबंध में कुछ दिन पहले विकासखंड शिक्षा अधिकारी से लिखित और मौखिक शिकायत की गई थी। शिकायत मिलने के बाद विकासखंड शिक्षा अधिकारी स्वयं सरभोका आश्रम शाला का निरीक्षण करने पहुंचे थे, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बाद भी स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ।


ग्रामीणों का कहना है कि आश्रम शाला में करीब 130 से 135 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, जबकि यहां केवल तीन शिक्षक पदस्थ हैं। आरोप है कि इनमें से दो शिक्षक अक्सर शराब के नशे में रहते हैं और नियमित रूप से अनुपस्थित भी रहते हैं। शिक्षकों की अनुपस्थिति और कथित लापरवाही से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसे लेकर अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- 84 प्रतिशत भरा बांगो, पूर्ण भराव से केवल 2.66 मीटर दूर: कोरिया में अच्छी बारिश से लगातार बढ़ रहा जल स्तर

ग्रामीणों ने दावा किया कि संबंधित शिक्षकों का रवैया पिछले 13 से 14 वर्षों से इसी तरह बना हुआ है। उनका आरोप है कि इस संबंध में कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित शिक्षक के विरुद्ध कड़ी विभागीय कार्रवाई की मांग की है। जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि मामले की जानकारी उन तक नहीं पहुंची है। खंड शिक्षा अधिकारी से जानकारी लेकर इसकी जांच की जाएगी।

पूरे मामले का घटनाक्रम और ग्रामीणों के आरोप:

नशे में शिक्षक का वीडियो वायरल: आश्रम शाला सरभोका में पदस्थ शिक्षक राजेश कुमार बंजारे का कथित रूप से शराब के नशे में गांव में घूमते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

135 बच्चों की पढ़ाई प्रभावित: ग्रामीणों के अनुसार आश्रम शाला में करीब 130 से 135 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं, जिन्हें पढ़ाने के लिए केवल 3 शिक्षक ही पदस्थ हैं।

दो शिक्षकों पर नियमित नशे में रहने का आरोप: ग्रामीणों का दावा है कि 3 में से 2 शिक्षक अक्सर शराब के नशे में रहते हैं और बिना सूचना अनुपस्थित रहते हैं। यह ढर्रा पिछले 13-14 वर्षों से बना हुआ है।

बीईओ के निरीक्षण का भी असर नहीं: सरपंच ने बताया कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी BEO से लिखित व मौखिक शिकायत के बाद उन्होंने निरीक्षण भी किया था, लेकिन शिक्षकों की मनमानी जारी रही।

डीईओ ने जांच की कही बात: मामले में जिला शिक्षा अधिकारी DEO तामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मंगाकर जांच कराई जाएगी और नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।