• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • कोरबा

कोरबा में दर्दनाक हादसा: सोते वक्त चूहे के बिल से निकले सांप ने 11 साल की बच्ची को डंसा; अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

कोरबा के दर्री प्रगति नगर में रहने वाली 11 वर्षीय छात्रा वैष्णवी उर्फ सन्नू की शनिवार को सांप के काटने से मौत हो गई। शुक्रवार की रात सोते समय कमरे में...और पढ़ें

By Pradeep BarmaiyaEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 14 Jun 2026 10:37:33 AM (IST)Updated Date: Sun, 14 Jun 2026 10:37:33 AM (IST)
कोरबा में दर्दनाक हादसा: सोते वक्त चूहे के बिल से निकले सांप ने 11 साल की बच्ची को डंसा;  अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. चूहे के बिल से निकले सांप ने मासूम वैष्णवी को डंसा
  2. कीड़े का काटना समझने की भूल पड़ी भारी
  3. अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा : सोते वक्त घर में चूहे के बिल से निकले सांप ने एक नाबालिग को डंस दिया। उपचार के लिए स्वजन अस्पताल ले गए, पर उसकी जान नहीं बच सकी। घटना दर्री प्रगति नगर क्षेत्र की है।मृतका की पहचान वैष्णवी उर्फ सन्नू 11 वर्ष के रूप में हुई है, जो कक्षा तीसरी की छात्रा थी। वैष्णवी के पिता राकेश महतो ने बताया कि शुक्रवार रात पूरा परिवार एक ही कमरे में सो रहा था। शनिवार सुबह करीब चार बजे वैष्णवी अचानक उठी और कान के पास किसी चीज के काटने की शिकायत करने लगी।

उसने कमरे में मौजूद चूहे के बिल की ओर इशारा किया, जहां कुछ हलचल दिखाई दे रही थी। स्वजन ने इसे चींटी या किसी अन्य कीड़े का काटना समझकर ज्यादा गंभीरता नहीं दिखाया। कुछ देर बाद वैष्णवी की हालत बिगड़ने लगी और कान के पास सूजन बढ़ गई और उसे बेचैनी महसूस होने लगी। स्थिति गंभीर होते देख पिता को सांप के डसने की आशंका हुई। इसके बाद स्वजन, वैष्णवी को लेकर दर्री के एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां प्रारंभिक इलाज के बाद डाक्टरों ने बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए कोरबा मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया।


अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी हालत और खराब हो गई। मेडिकल कालेज में डाक्टरों ने इलाज कर से बचाने का प्रयास किया, पर अथक प्रयास के बाद भी वैष्णवी को बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि मौसम में बदलाव और बारिश के कारण सांपों के बिलों में पानी भरने लगता है, जिससे वे रिहायशी इलाकों की ओर निकल आते हैं।

ऐसे समय में लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। सांप के डसने को अक्सर लोग कीड़े या चींटी के काटने की घटना समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जो जानलेवा साबित हो सकता है। इसलिए आशंका होने पर मरीज को 30 मिनट के भीतर नजदीकी अस्पताल पहुंचाना चाहिए, जहां एंटी-स्नेक वेनम उपलब्ध हो।

यह भी पढ़ें- जांजगीर में सुसाइड से पहले मां को फोन कर रोई थी भारती: फिर खाया जहर, पति और जेठानी गिरफ्तार