• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • नारायणपुर

अबूझमाड़ में माओवादियों का 'खजाना' बरामद, ₹1.01 करोड़ नगद और AK-47 समेत हथियारों का जखीरा जब्त

सुरक्षा बलों ने मंगलवार को अबूझमाड़ के घने जंगलों में छिपाकर रखा गया माओवादियों का बड़ा डंप बरामद किया, जिसमें एक करोड़ रुपये नगद सहित अत्याधुनिक हथिय...और पढ़ें

By Animesh PaulEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 12 May 2026 04:58:52 PM (IST)Updated Date: Tue, 12 May 2026 04:58:52 PM (IST)
अबूझमाड़ में माओवादियों का 'खजाना' बरामद, ₹1.01 करोड़ नगद और AK-47 समेत हथियारों का जखीरा जब्त
भारी हथियारों के साथ ₹1,01,64,000 जब्त।

HighLights

  1. अबूझमाड़ के घने जंगलों में पुलिस की कार्रवाई
  2. भारी हथियारों के साथ ₹1,01,64,000 जब्त
  3. माओवादियों की सैन्य क्षमता को भारी नुकसान

नईदुनिया प्रतिनिधि, नारायणपुर। सुरक्षा बलों ने मंगलवार को अबूझमाड़ के घने जंगलों में छिपाकर रखा गया माओवादियों का बड़ा डंप बरामद किया, जिसमें एक करोड़ रुपये नगद सहित अत्याधुनिक हथियार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार ’माड़ बचाओ अभियान’ के तहत नारायणपुर पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, आईटीबीपी और बीएसएफ की टीमों ने एक महीने तक चले सघन आपरेशन के बाद ₹1.01 करोड़ से अधिक नगद, एके-47 समेत भारी हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की है।

naidunia_image

संयुक्त अभियान से ध्वस्त हुआ माओवादी नेटवर्क

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार यह डंप माओवादियों के लाजिस्टिक नेटवर्क, हथियार आपूर्ति और आइईडी निर्माण गतिविधियों का अहम केंद्र था। ग्रामीणों के सहयोग और मजबूत आसूचना तंत्र के आधार पर अबूझमाड़ के अंदरूनी हिस्सों में कई संदिग्ध ठिकानों को चिन्हित किया गया था। इसके बाद संयुक्त टीमों ने जंगलों में छिपाकर रखे गए डंप तक पहुंचकर कार्रवाई की।


naidunia_image

भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और संचार उपकरण जब्त

आपरेशन में तीन एके-47 रायफल, तीन एसएलआर, दो .303 रायफल, एक .315 रायफल, दो 12 बोर बंदूक, दो देशी कट्टे, 300 से अधिक जिंदा कारतूस, 132 बीजीएल सेल, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर, वायरलेस सेट और संचार उपकरण बरामद किए गए। इसके अलावा पांच किलो सोरा, तीन किलो सफेद पाउडर, रेडियो सेल और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री भी जब्त की गई।

naidunia_image

₹1.01 करोड़ नगद बरामद

सबसे बड़ी बरामदगी ₹1,01,64,000 नगद की रही। अधिकारियों का मानना है कि इस रकम का इस्तेमाल हथियार खरीद, माओवादी कैडरों की सप्लाई, भर्ती और विस्फोटक निर्माण नेटवर्क को संचालित करने में किया जाना था। नारायणपुर एसपी रोबिनसन गुड़िया ने बताया कि वर्ष 2025-26 में जिले में अब तक कुल 270 हथियार रिकवर किए जा चुके हैं।

naidunia_image

नक्सली सैन्य क्षमता को नुकसान

उन्होंने कहा कि लगातार चल रही संयुक्त कार्रवाइयों से माओवादियों की सैन्य और लाजिस्टिक क्षमता को गंभीर नुकसान पहुंचा है। पुलिस का कहना है कि अबूझमाड़ के जंगलों में माओवादियों द्वारा और भी डंप छिपाकर रखे जाने की संभावना है। सुरक्षा बलों ने ग्रामीणों से संदिग्ध वस्तुओं और गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- मुंबई जैसा मामला अब छत्‍तीसगढ़ में, तरबूज खाने के बाद 5 बच्चों की बिगड़ी तबीयत, एक की मौत, चार भर्ती