• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़

मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का कसाई, जिस हथियार से काटता था वहीं युवक के पैर में दे मारा

Raigarh Crime News: दुकानदार ने मुर्गा काटने वाले हथियार से युवक के पैर पर कर दिया वार।

By VISHWANATH RAYEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 31 Oct 2026 11:42:28 AM (IST)Updated Date: Sat, 31 Oct 2026 11:52:21 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
मुर्गा जल्दी देने की बात पर भड़का कसाई, जिस हथियार से काटता था वहीं युवक के पैर में दे मारा
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी अर्जुन सोनी।

HighLights

  1. दोस्त के साथ दुकान पर मुर्गा खरीदने गया था युवक
  2. तमनार पुलिस ने गैर जमानती धारा में किया गिरफ्तार
  3. हथियार से हमले में युवक के पैर में गंभीर चोट आई

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़। तमनार के ग्राम कठरापाली में मुर्गा जल्दी देने की बात पर हुए विवाद में दुकानदार ने मुर्गा काटने वाले लोहे के हथियार से युवक के पैर पर वार कर उसे घायल कर दिया। मामले में तमनार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित दुकानदार को गैर जमानती धाराओं में अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा हैं।

ग्राम कठरापाली निवासी मुकेश रात्रे पिता बिहारी लाल रात्रे, उम्र 19 वर्ष, 23 अक्टूबर 2026 की रात करीब 8 बजे अपने दोस्त मुकेश पैकरा के साथ गांव में कृष्णा सोनी की मुर्गा दुकान पर मुर्गा खरीदने गया था। इस दौरान मुर्गा जल्दी देने की बात कहने पर दुकान में मुर्गा काटने का काम करने वाले अर्जुन सोनी ने नाराज होकर युवक से गाली-गलौज शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट करने लगा।


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा

मारपीट के दौरान मुकेश रात्रे जमीन पर गिर गया, जिसके बाद आरोपित ने मुर्गा काटने वाले लोहे के हथियार से उसके बाएं पैर के तलवे पर वार कर चोट पहुंचाई। घटना के संबंध में प्रार्थी ने दूसरे दिन थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराया।

तमनार पुलिस ने आहत का चिकित्सकीय परीक्षण कराया तथा मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अर्जुन सोनी उम्र 62 साल ग्राम कठरापाली थाना तमनार के विरुद्ध धारा 296, 351(3), 115(2), 118(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- रायगढ़ में 40 महिलाओं से 7.58 लाख का गबन, किस्तों की रकम डकारकर भागे कलेक्शन एजेंट को पुलिस ने हैदराबाद से दबोचा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।