• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़

केलो डेम लूटकांड में बड़ा खुलासा, सिम बदलकर छिप रहा तीसरा आरोपी रामकुमार मेहता गिरफ्तार, आईफोन और बाइक जब्त

रायगढ़ के केलो डेम में युवक-युवती से मारपीट कर लूटपाट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने फरार तीसरे आरोपी रामकुमार मेहता को गिरफ्तार कर लिया है।

By VISHWANATH RAYEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 21 Oct 2026 04:54:48 PM (IST)Updated Date: Wed, 21 Oct 2026 04:54:48 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
केलो डेम लूटकांड में बड़ा खुलासा, सिम बदलकर छिप रहा तीसरा आरोपी रामकुमार मेहता गिरफ्तार, आईफोन और बाइक जब्त

HighLights

  1. केलो डेम लूटपाट मामले में तीसरा आरोपी रामकुमार मेहता गिरफ्तार।
  2. आरोपी के पास से लूटा हुआ आईफोन और बाइक जब्त।
  3. दो आरोपी पहले ही भेजे जा चुके हैं न्यायिक रिमांड पर।

रायगढ़, नईदुनिया प्रतिनिधि: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के चर्चित केलो डेम लूटपाट मामले में कोतवाली पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। केलो डेम के पास घूमने गए युवक और उसकी महिला मित्र के साथ मारपीट कर मोबाइल व नकदी लूटने वाले मामले में फरार चल रहे तीसरे आरोपी रामकुमार मेहता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था और उसने मोबाइल से सिम कार्ड भी निकाल दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटा हुआ आईफोन-12 और वारदात में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।

क्या था पूरा मामला - 11 अक्टूबर की घटना

प्रार्थी सानू सारथी (22 वर्ष, निवासी जोगीडीपा, रायगढ़) ने 12 अक्टूबर 2026 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 11 अक्टूबर की शाम वह अपनी महिला मित्र के साथ बुलेट मोटरसाइकिल से केलो डेम घूमने गया था।

शाम करीब 7:30 बजे जब वे वापस लौट रहे थे, तभी 3-4 अज्ञात युवकों ने वहां पहुंचकर महिला मित्र के साथ पूछताछ के बहाने विवाद शुरू कर दिया और प्रार्थी के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी प्रार्थी की जेब से 1,500 रुपये, आईफोन 12 मिनी मोबाइल और उसकी महिला मित्र का मोटोरोला मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे और जाते वक्त बुलेट की चाबी भी फेंक दी थी।


पुलिस की ताबड़तोड़ दबिश और गिरफ्तारियां

घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में एएसआई कोसो सिंह जगत और पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर सबसे पहले दो आरोपियों-सोहेल अंसारी 23 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, रायगढ़ और रणवीर कुमार 22 वर्ष, निवासी वैशाली, बिहार, हाल मुकाम उर्दना, रायगढ़ को गिरफ्तार कर पहले ही न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था।

लगातार ठिकाने बदल रहा था फरार आरोपी रामकुमार

मामले में संलिप्त तीसरा आरोपी रामकुमार मेहता 24 वर्ष, मूल निवासी सुपौल, बिहार, हाल मुकाम कुरमापाली, कोतरारोड़, रायगढ़) घटना के बाद से लगातार फरार था और पुलिस की पकड़ से बचने के लिए बार-बार ठिकाने बदल रहा था। उसने लूटे गए मोबाइल का सिम कार्ड भी फेंक दिया था। कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कुरमापाली क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूल किया।

जब्ती और आगे की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी रामकुमार मेहता के कब्जे से पीड़ित का लूटा हुआ आईफोन-12 तथा अपराध में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल (क्रमांक सीजी 13 ए एक्स 1602) बरामद कर ली है। हालांकि, युवती का लूटा हुआ मोटोरोला मोबाइल दूसरे फरार साथी के पास होने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, और वारदात में शामिल अंतिम फरार आरोपी की तलाश सरगर्मी से की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी अमित तिवारी, एएसआई कोसो सिंह जगत, आरक्षक उत्तम सारथी, प्रताप बेहरा और मुरली मनोहर पटेल की सराहनीय भूमिका रही।

यह भी पढ़ें- दशहरा मेला देखकर लौट रहे दो किशोरों की सड़क हादसे में मौत, अंबिकापुर-सीतापुर हाईवे पर ट्रेलर ने मोपेड को रौंदा

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।