• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़

रायगढ़ में स्नैपचैट पर दोस्ती कर शादी का झांसा दिया, फिर युवती का शोषण कर ठग लिए 4.50 लाख रुपये

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में स्नैपचैट पर दोस्ती कर शादी का झांसा देने और 4.50 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है।

By VISHWANATH RAYEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Sun, 25 Oct 2026 05:34:58 PM (IST)Updated Date: Sun, 25 Oct 2026 05:34:58 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायगढ़ में स्नैपचैट पर दोस्ती कर शादी का झांसा दिया, फिर युवती का शोषण कर ठग लिए 4.50 लाख रुपये

HighLights

  1. रायगढ़ के घरघोड़ा में स्नैपचैट के जरिए युवती से ठगी।
  2. शादी का झांसा देकर आरोपी ने किया दैहिक शोषण।
  3. पुलिस ने आरोपी पंकज चौहान को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

नईदुनिया प्रतिनिधि,रायगढ़: स्नैपचैट के जरिए जान पहचान को शादी के बंधन में बदलने का झांसा देकर युवती से दैहिक शोषण करने का मामला सामने आया हैं। जिसमें युवक ने शोषण के बाद 4.50 लाख रुपए भी ले लिया। इस पूरे प्रकरण में घरघोड़ा पुलिस ने अपराध दर्ज होते ही आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

23 वर्षीया पीड़िता ने थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई कि 22 अक्टूबर 2025 को स्नैपचैट के माध्यम से उसकी पहचान पंकज चौहान से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी और मुलाकातें भी होने लगीं। पीड़िता के अनुसार 31 दिसंबर 2025 को उसे फोन कर प्रेम करने और शादी करने का भरोसा दिलाया तथा अपने घर ग्राम अमलीडीह बुलाया।


वहां आरोपित ने शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इसी तरह कई बार शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और अलग-अलग समय पर उससे लगभग 4 लाख 50 हजार रुपये भी लिए। पीड़िता के अनुसार सितंबर 2026 में आवश्यकता पड़ने पर जब उसने अपने रुपये वापस मांगे और शादी करने के लिए कहा, तो रुपये लौटाने से इनकार कर दिया तथा शादी करने से भी मना कर दिया।

पीड़िता की शिकायत पर थाना घरघोड़ा में धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपित पंकज चौहान को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार आरोपित ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त आईफोन मोबाइल पेश किया, जिसे विधिवत जब्त किया गया। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।