• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़

रायगढ़: PWD साइनबोर्ड में फांसी पर लटकी मिली अज्ञात शख्स की लाश, इलाके में सनसनी

रायगढ़ के बंगुरसिया गांव में बुधवार सुबह करीब 6 बजे PWD साइनबोर्ड में फांसी पर एक अज्ञात व्यक्ति (उम्र 40-45 वर्ष) का शव लटका मिला। सूचना पर चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को बुलाया गया है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है, मौत के कारणों की जांच जारी है।

By VISHWANATH RAYEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 05:43:44 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 05:43:44 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
रायगढ़: PWD साइनबोर्ड में फांसी पर लटकी मिली अज्ञात शख्स की लाश, इलाके में सनसनी
प्रतीकात्मक चित्र

HighLights

  1. बंगुरसिया मार्ग में साइनबोर्ड पर लटकी लाश।
  2. अज्ञात व्यक्ति की मौत, उम्र 40-45 वर्ष।
  3. चक्रधर नगर पुलिस जांच में जुटी है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़। बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बंगुरसिया गांव में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरनगर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 6 बजे पुलिस को बंगुरसियागांव में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया गया है।


फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर रही है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है। व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें- 20 दिन में बदली पोस्टिंग, हाईकोर्ट ने कनिष्ठ को पद देने का आदेश किया रद

पुलिस की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।