• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक: एक दिन में 30 लोगों को बनाया शिकार, सीसीटीवी फुटेज वायरल

सारंगढ़ शहर में एक आवारा कुत्ते ने दहशत फैला दी है। एक दिन में 30 लोगों को काटा, जिसमें पुरुष, 4 महिला और 5 बच्चे शामिल हैं।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 01:03:21 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 01:24:28 PM (IST)
छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक: एक दिन में 30 लोगों को बनाया शिकार, सीसीटीवी फुटेज वायरल
गढ़ चौक से जेलपारा तक आवारा कुत्ते की दहशत

HighLights

  1. सारंगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, दहशत
  2. एक दिन में 31 लोगों को बनाया शिकार
  3. 22 पुरुष, 4 महिला और 5 बच्चे घायल

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़। सारंगढ़ शहर में इन दिनों एक आवारा कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शहर के अलग-अलग इलाकों में एक कुत्ता लगातार राह चलते लोगों को अपना निशाना बना रहा है। कुत्ते के काटने की कई घटनाएं सामने आने के बाद लोगों में भय का वातावरण है।

सुबह 13 लोगों पर हमला, शाम तक 30 पहुंची संख्या

आवारा कुत्ते के आतंक ने सुबह डिग्री कॉलेज मार्ग पर करीब 13 लोगों को अपना शिकार बनाया था, जो दिन भर में बढ़कर 30 पहुंच गई है। इसमें पुरुष, महिला और 5 बच्चों को अपना शिकार बनाया है। एक ही दिन में इतने लोगों पर हमले के बाद शहर में दहशत का माहौल है और लोग घरों से निकलने में भी डर रहे हैं।


गढ़ चौक से जेलपारा तक हमला, सीसीटीवी में कैद

कुत्ते के हमले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। फुटेज में गढ़ चौक, प्रतापगंज, जेलपारा इलाके में कुत्ता राह चलते लोगों पर अचानक हमला करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में कुत्ता लोगों के पीछे दौड़ते और उन्हें काटने की कोशिश करते नजर आ रहा है। इसके बाद शहर में कुत्ते को लेकर लोगों की चिंता और बढ़ गई है।

नगर पालिका से रेस्क्यू की मांग

लगातार हमलों के बाद लोगों ने नगर पालिका से आवारा आतंक से बचाने के लिए रेस्क्यू कर राहत दिलाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो और भी लोग इसका शिकार हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बलरामपुर में छात्रों के लिए जान जोखिम में डाल रहीं दो शिक्षिकाएं, बेटी को गोद में लेकर उफनती नदी पार करने को मजबूर