• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के बच्चों को मिलेंगे 1 लाख रुपये, मोबाइल ऐप से करें ऑनलाइन आवेदन

छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत असंगठित श्रमिकों के मेधावी बच्चों के लिए 'शैक्षणिक प्रोत्साहन योजना' चलाई जा रही है।

By VISHWANATH RAYEdited By: Manoj Kumar Tiwari
Publish Date: Fri, 30 Oct 2026 06:00:41 PM (IST)Updated Date: Fri, 30 Oct 2026 06:00:41 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के बच्चों को मिलेंगे 1 लाख रुपये, मोबाइल ऐप से करें ऑनलाइन आवेदन
Demo Pic AI

HighLights

  1. असंगठित श्रमिकों के मेधावी बच्चों को मिलेगी शैक्षणिक प्रोत्साहन राशि।
  2. 10वीं-12वीं टॉप-10 विद्यार्थियों को मिलेंगे एक लाख रुपये।
  3. विभागीय पोर्टल व श्रमेव जयते ऐप से ऑनलाइन आवेदन शुरू।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़: छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा असंगठित कर्मकार परिवारों के मेधावी बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने हेतु 'शैक्षणिक प्रोत्साहन योजना' का सुचारु रूप से संचालन किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक अभाव के कारण किसी भी होनहार विद्यार्थी की पढ़ाई बीच में न छूटे और वे निर्बाध रूप से अपनी शिक्षा जारी रख सकें।

योजना के तहत 10वीं और 12वीं कक्षा से लेकर स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यावसायिक (प्रोफेशनल) पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को निर्धारित मापदंडों के अनुसार एकमुश्त आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाएगी।

कक्षावार सहायता राशि का ब्योरा

  • कक्षा 10वीं व 12वीं: ₹5,000 से लेकर ₹5,500 तक।
  • स्नातक (UG) स्तर: ₹7,000 से लेकर ₹7,500 तक।
  • स्नातकोत्तर (PG) स्तर: ₹10,000 से लेकर ₹10,500 तक।
  • व्यावसायिक व प्रोफेशनल कोर्स: ₹12,000 से लेकर ₹12,500 तक की एकमुश्त सहायता।

मेरिट में स्थान बनाने और टॉप-10 के लिए 1 लाख रुपये का विशेष प्रावधान:

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की कक्षा 10वीं अथवा 12वीं की राज्य स्तरीय मेरिट सूची के टॉप-10 में स्थान प्राप्त करने वाले पात्र श्रमिक पुत्र/पुत्रियों के लिए 1,00000 रुपये (एक लाख रुपये) की विशेष सहायता का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा, निर्धारित पात्रता एवं शर्तों को पूरा करने वाले विद्यार्थियों को दुपहिया वाहन क्रय करने के लिए भी 1 लाख रुपये की सहायता का उल्लेख है।


योजना की मुख्य शर्तें और आवेदन की प्रक्रिया:

रायगढ़ जिला श्रम अधिकारी ने योजना के लाभ हेतु निम्नलिखित मुख्य शर्तों की जानकारी दी है: 90 दिन का पंजीयन अनिवार्य आवेदन करने की तिथि से कम से कम 90 दिन पूर्व संबंधित असंगठित कर्मकार मंडल में श्रमिक का वैध पंजीयन होना आवश्यक है।

अगली कक्षा में प्रवेश जरूरी: विद्यार्थी का पिछली उत्तीर्ण कक्षा के बाद अगले शैक्षणिक सत्र में नियमित अध्ययनरत होना अनिवार्य है (स्नातक व स्नातकोत्तर की अंतिम कक्षा के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को इसमें छूट रहेगी)।

डीबीटीसे भुगतान: सहायक श्रमायुक्त व श्रम अधिकारी द्वारा दस्तावेजों की सूक्ष्म जांच और स्वीकृति के बाद सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

यहाँ से करें आवेदन: पात्र हितग्राही विभागीय पोर्टल पर स्वयं ऑनलाइन, चॉइस सेंटर 'श्रमेव जयते' मोबाइल ऐप अथवा जिला श्रम संसाधन केंद्र के माध्यम से आवश्यक दस्तावेजों के साथ आसानी से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में सोना चमकाने वाले ठगों से रहें सावधान, रायगढ़ में परिवार से ठगे 10 लाख के आभूषण

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।